खेसारीलाल यादव का पहला भोजपुरी-बांग्ला मिक्स गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर हो रहा ट्रेंड, देखें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: October 4, 2022 02:25 PM2022-10-04T14:25:58+5:302022-10-04T14:25:58+5:30

खेसारीलाल यादव का नया गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' रिलीज हो गया है। इसे यूट्यूब पर रिलीज किया गया है और इसके बाद से ही ये ट्रेंड कर रहा है।

Khesarilal Yadav first Bhojpuri-Bangla mix song 'Bondhu Teen Din 2.0' released | खेसारीलाल यादव का पहला भोजपुरी-बांग्ला मिक्स गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' हुआ रिलीज, यूट्यूब पर हो रहा ट्रेंड, देखें

खेसारीलाल यादव का पहला भोजपुरी-बांग्ला मिक्स गाना हुआ रिलीज

Highlightsबिहार और बंगाल की साझी कला विरासत को समर्पित है हमारा गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0': खेसारीलाल यादव क्षेत्रीय भाषा की संगीत का समागम है एक नया प्रयोग, लोग इसे कर रहे पसंद: बद्रीनाथ झा

मुंबई: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री के सुपरस्टार खेसारीलाल यादव का नया गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' सारेगाम हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से रिलीज हो गया है, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है, जब भोजपुरी और बांग्ला संगीत का समागम देखने मिल रहा है, जिसकी पहल 'सारेगामा हम भोजपुरी' ने की है।

गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' के लिए सारेगामा भोजपुरी द्वारा कोलकाता में देशबंधु नगर के इको पार्क रोड स्थित ताल कुटीर कन्वेशन सेंटर में एक प्रमोशन प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें खेसारीलाल यादव, अर्शिया अर्सी और सारेगामा हम भोजपुरी के एमडी बद्रीनाथ झा ने पत्रकारों के साथ बातचीत की। 

खेसारीलाल यादव ने कहा कि बंगाल और बिहार का एक दूसरे से हमेशा से संबंध रहा है, जिसे यह गाना समर्पित है। उन्होंने कहा, 'हमारा गाना रिलीज हो चुका है और यह खूब सुना भी जा रहा है। यह भोजपुरी और बांग्ला भाषा के लिए भी गौरव की बात है।' 

उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा कुछ नया करने की सोचता हूं। अब तक बंगाल के लोगों के साथ कई फिल्म की थी। यहां शूट किया था। लेकिन जब सारेगामा हम भोजपुरी ने मुझे ये मौका दिया कि हम संगीत के माध्यम से दोनों संस्कृति के बीच सेतु बनाएं, तो मुझे लगा ये बेहतरीन होगा। और हमने किया। गाना आपके सामने है, आप इसे देखें और हमें अपनी प्रतिक्रिया दें।' 

वहीं, सारेगामा हम भोजपुरी के एमडी बद्रीनाथ झा ने कहा कि गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' को एक प्रयोग के तौर पर बनाया गया, जो सफल रहा है।

उन्होंने कहा, 'सारेगामा हम भोजपुरी हमेशा संगीत को नए नजरिए और रोचक प्रस्तुति के साथ गाने लेकर आने में विश्वास रखता है। हमने यहां दो लोकप्रिय भाषा भोजपुरी और बांग्ला में संगीत का समागम करने का प्रयोग किया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इसके बाद हम आगे भी ऐसे गाने लेकर आएंगे, जो हमारी संगीत के विरासत को आगे बढ़ाने का काम करेगी।' 

गौरतलब है कि गाना 'बोन्धु तीन दिन 2.0' गाने को खेसारीलाल यादव और शिल्पी राज ने अपने स्वरों से सजाया है। इसके म्यूजिक वीडियो में खेसारीलाल यादव के साथ बांग्ला अभिनेत्री अर्शिया अर्सी नजर आ रही हैं। इसके प्रोड्यूसर जे एस तिवारी हैं। गाने के बोल कृष्णा बेदर्दी और संगीत आर्या शर्मा का है।

Web Title: Khesarilal Yadav first Bhojpuri-Bangla mix song 'Bondhu Teen Din 2.0' released

भोजपुरी से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे