लाइव न्यूज़ :

कोई ताकत नहीं जो पवन सिंह को डरा दे, ज्यादा मत कुरेदो; खेसारी के बाद भड़के पॉवर स्टार

By अनिल शर्मा | Updated: June 12, 2021 16:16 IST

बीते दिनों पवन सिंह अपने फेसबुक पेज से लाइव हुए थे और कहा था कि मुझे पता चला है कि मेरे उपर भी किसी ने गाना गाया है। उन्होंने कहा कि अगर पवन सिंह को गाली ही देकर मन में खुशी हो रही है और लग रहा है कि हमने तीर मार दिया तो ठीक है खुश रहो लेकिन ये सही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में पवन सिंह अपने फेसबुक पेज से लाइव हुए थेपवन सिंह ने कहा अभिमान नहीं लेकिन इंसान के अंदर स्वाभिमान होना चाहिएबोले- किसी की ताकत नहीं जो पवन सिंह को डरा दे

भोजपुरी इंडस्ट्री में हर वक्त कुछ ना कुछ विवाद होते ही रहते हैं। कभी गाने चोरी कर गा लिए जाते हैं तो कभी एक दूसरे को नंबर वन कहने को लेकर मारा मारी होने लगती है। इसका असर ये होता है कि भोजपुरी स्टार्स के फैंस भी सोशल मीडिया पर एक-दूसरे से उलझ जाते हैं और गाली गलौज करने लगते हैं। 

हाल ही में भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव लाइव आए थे और पत्रकारों सहित उनके नाम और पोस्टर का इस्तेमाल करने वालों पर काफी भड़ास निकाला। खेसारी ने यहां तक धमकी दे दी थी ऐसे लोगों को ठीक करने में 10-20 लाख खर्च करने में हिचकेंगे नहीं। अब भोजपुरी सिनेमा के पॉवर स्टार पवन सिंह भी गुस्सा जाहिर किया है।

बीते दिनों पवन सिंह अपने फेसबुक पेज से लाइव हुए थे और कहा था कि मुझे पता चला है कि मेरे उपर भी किसी ने गाना गाया है। उन्होंने कहा कि अगर पवन सिंह को गाली ही देकर मन में खुशी हो रही है और लग रहा है कि हमने तीर मार दिया तो ठीक है खुश रहो लेकिन ये सही नहीं है। पवन सिंह ने कहा कि हम यूपी में भी लाइव आए थे तो बोले थे कि कुरेदो मत। ऐसा नहीं है कि मैं बोल दिया औऱ चुप हो गया तो डर गया। मैं डरता नहीं। गुरु, माता-पिता और ऑडियंस को छोड़कर किसी में ताकत नहीं है कि पवन सिंह को डरा दे।

पवन सिंह ने आगे कहा कि मैं एक कलाकार हूं कुछ और नहीं है। लेकिन मेरे गुरू चाचा अजीत सिंह ने कहा था कि इंसान के अंदर अभिमान नहीं लेकिन स्वाभिमान होना चाहिए। आपलोगों ने ही मुझे सिंगर से एक्टर बनाया है। 

टॅग्स :पवन सिंहभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

बॉलीवुड चुस्की'पावर स्टार पवन सिंह के थे कई अफेयर, सेट पर होती थी अक्षरा सिंह से लड़ाई', को-स्टार मोनालिसा का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड चुस्कीतेजस्वी प्रकाश का OTT पर बोल्ड अवतार! 'साइको सैयां' में रवि किशन संग रोमांस देख फैन्स रह गए दंग

भारतबिहार राज्यसभा चुनावः निशांत कुमार, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और पवन सिंह हो सकते प्रत्याशी?, बीजेपी-जदयू ने नाम किए फाइनल?

भारतबस, ऑटो, टैक्सी, ट्रेन और सार्वजनिक स्थलों पर अश्लील और द्विअर्थी गाने बजाने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई?, अलर्ट मोड पर बिहार पुलिस

भोजपुरी अधिक खबरें

भोजपुरीपवन सिंह का नया गाना 'बेडरूम में राजा' हुआ वायरल, अपर्णा मलिक के साथ रोमांस ने फैंस को किया दीवाना!

भोजपुरीभोजपुरी फिल्म निर्देशक धीरज ठाकुर की फिल्म 'डंंस' को बेस्ट फिल्म ऑफ द ईयर का अवार्ड

भोजपुरीYear-Ender 2025: इंटरनेट की दुनिया में भोजपुरी के इन गानों का रहा जलवा, लोगों ने जमकर लगाए ठुमके

भोजपुरी'चुनाव लड़ना चाहती हैं ज्योति सिंह', पत्नी के आरोपों पर पवन सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोले- "भ्रम फैलाया जा रहा"

भोजपुरीVIDEO: भोजपुरी पॉवर स्टार पवन सिंह का मंच पर अभिनेत्री को गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल