लाइव न्यूज़ :

बैडमिंटन: एशियाई टीम चैम्पियनशिप में भारत की उम्मीद सिंधु, श्रीकांत, सायना पर

By IANS | Updated: January 18, 2018 17:46 IST

भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने इस साल मजबूत टीम के साथ इस टूर्नामेंट में उतरने का फैसला किया है।

Open in App

पिछले साल एशियाई बैडमिंटन टीम चैम्पियनशिप में असफलता हाथ लगने के बाद भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने इस साल मजबूत टीम के साथ इस टूर्नामेंट में उतरने का फैसला किया है। इस बार इस चैम्पियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व पी.वी. सिंधु, किदांबी श्रीकांत और सायना नेहवाल के हाथ है। इस चैम्पियनशिप की शुरुआत छह फरवरी से हो रही है, जो 11 फरवरी पर समाप्त होगी। 

रियो ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता सिधु, वर्ल्ड नम्बर-3 श्रीकांत और लंदन ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता सायना के अलावा भारतीय टीम में वर्ल्ड नम्बर-10 एच.एस. प्रणॉय भी शामिल हैं। 

चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व श्रीकांत और प्रणॉय के साथ-साथ बी.साई प्रणीत और समीर वर्मा भी करेंगे। इन खिलाड़ियों ने साबित किया है कि अपनी अच्छी फॉर्म में ये विश्व के दिग्गजों को भी परास्त कर सकते हैं। महिला एकल वर्ग में सिंधु और सायना के साथ कृष्णा प्रिया और रुत्विका गद्दे भी भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगी। 

युगल वर्ग में नजर डाली जाए, तो इसमें सात्विक साईराज-चिराग शेट्टी, वर्ल्ड नम्बर-32 जोड़ी मनु अत्री-सुमित रेड्डी के अलावा, श्लोक रामचंद्रन-एम.आर. अर्जुन पुरुष युगल वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

अश्विनी पोनप्पा और सिक्की रेड्डी, प्राजक्ता सावंत-संयोगिता के साथ रितुपर्णा दास-मिथिला यू.के की जोड़ी महिला युगल में देश का प्रतिनिधित्व करेगी। बीएआई के महासचिव अनूप नारंग ने एक बयान में कहा, "विश्व स्तर पर भारतीय बैडमिंटन के लिए पिछला साल सफर रहने के बाद हम इस साल की शुरुआत एशियाई बैडमिंटन टीम चैम्पियनशिप में अपने दबदबे के साथ करना चाहते हैं।"

टॅग्स :बैडमिंटनपीवी सिंधुसाइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला