लाइव न्यूज़ :

विश्व चैंपियन सिंधु का स्वदेश लौटने पर जोरदार स्वागत, कहा- आगे और कड़ी मेहनत करूंगी

By भाषा | Updated: August 27, 2019 11:53 IST

सिंधु ने रविवार को टूर्नामेंट के फाइनल में जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर विश्व चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

Open in App
ठळक मुद्देसिंधु ने रविवार को विश्व चैंपियनशिप का गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।सिंधु ने फाइनल में जापान की ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराया था।सिंधु ने कहा, 'मैं वास्तव में खुश हूं। मुझे अपने देश पर बहुत गर्व है।'

नई दिल्ली, 27 अगस्त। भारत की पहली विश्व बैडमिंटन चैंपियन पी वी सिंधु का स्वदेश लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया और उन्होंने भी वादा किया कि वह अधिक से अधिक पदक जीतने के लिये आगे और कड़ी मेहनत करेगी। ओलंपिक रजत पदक विजेता सिंधु ने स्विट्जरलैंड के बासेल में रविवार को जापान की नोजोमी ओकुहारा को 21-7, 21-7 से हराकर खिताब जीता।

वह जब सोमवार को राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद के साथ हवाई अड्डे पर पहुंची तो लोगों ने उन्हें घेर दिया। व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद सिंधु ने सहनशीलता दिखायी। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी के चेहरे पर मुस्कान थी तथा उन्होंने हवाई अड्डे पर मौजूद समर्थकों और मीडिया को पूरी तवज्जो दी।

सिंधु से एक साथ कई सवाल पूछे गये, उन्होंने कहा, ‘‘मैं वास्तव में खुश हूं। मुझे अपने देश पर बहुत गर्व है। इस जीत का लंबे समय से इंतजार था और मैं इससे बहुत खुश हूं।’’

इस हैदराबादी को विश्व चैंपियन बनने के बाद विश्राम का कम समय मिला। आज वह खेल मंत्री कीरेन रीजीजू से मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिलने जाएंगी।

सिंधु से पूछा गया कि अब ओलंपिक में एक साल से भी कम समय रह गया है तब उनकी क्या योजनाएं हैं, उन्होंने कहा, ‘‘मैं कड़ी मेहनत करूंगी और अधिक से अधिक पदक जीतने की कोशिश करूंगी।’’

सिंधु ने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान भावुक पलों को भी बयां किया। जब राष्ट्रगान बज रहा था तो उनकी आंखों में आंसू छलक आये थे। वह इससे पहले विश्व चैंपियनशिप में दो बार रजत और दो बार कांस्य पदक जीत चुकी थी।

उन्होंने कहा, ‘‘मेरे आंसू निकल आये और भावनाएं मुझ पर हावी थी। यह मेरे लिये शानदार क्षण था। मेरे सभी प्रशंसकों का आभार। आपकी दुआओं से ही यह संभव हो पाया। मैं अपने कोच गोपी सर और किम (जी ह्यून) का आभार व्यक्त करना चाहूंगी। उन्होंने काफी प्रयास किये और मेरे खेल में कुछ बदलाव किये।’’ दक्षिण कोरिया के पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी किम इस साल के शुरू में गोपीचंद की सिफारिश पर कोचिंग स्टाफ में जुड़े थे।

टॅग्स :पी वी सिंधु
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलBadminton: बैडमिंटन एशिया मिश्रित टीम चैंपियनशिप से हटीं पीवी सिंधू, चोट के कारण लिया फैसला

अन्य खेलकौन हैं वेंकट दत्ता साईं, पीवी सिंधु के होने वाले पति, जिन्होंने IPL टीम का प्रबंधन किया है?

भारतSyed Modi International: 2024 में खिताब का सूखा समाप्त?, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की पहली जोड़ी, जुलाई 2022 के बाद पीवी सिंधु चैंपियन, सेन ने 'लक्ष्य' भेदा

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला