लाइव न्यूज़ :

कोरिया ओपन: साइना नेहवाल ने कोरियाई खिलाड़ी को दी मात, क्वॉर्टर फाइनल में बनाई जगह

By भाषा | Updated: September 27, 2018 17:45 IST

Saina Nehwal: स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने कोरियाई खिलाड़ी किम गा इयुन को मात देकर बनाई क्वॉर्टर फाइनल में जगह

Open in App

सियोल, 27 सितंबर: भारत की शीर्ष खिलाड़ी साइना नेहवाल ने गुरुवार को यहां 600,000 डॉलर इनामी राशि के बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर सुपर 500 टूर्नामेंट कोरिया ओपन में कोरिया की किम गा इयुन को शिकस्त देकर क्वॉर्टर फाइनल में प्रवेश किया।

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ने 37 मिनट तक चले महिला सिंगल्स प्री क्वॉर्टर फाइनल में किम गा इयुन को 21-18 21-18 से शिकस्त दी। इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण और एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली पांचवीं वरीय साइना का सामना अब 2017 की विश्व चैम्पियन और तीसरी वरीय जापानी खिलाड़ी नोजोमी ओकुहारा से होगा। 

साइना का ओकुहारा के खिलाफ रिकॉर्ड 6-3 का रहा है लेकिन वह पिछली दो भिड़ंत में जापानी खिलाड़ी से हार गई थीं। भारतीय खिलाड़ी ने शानदार शुरुआत करते हुए 10-2 से बढ़त बना ली और ब्रेक तक यह अंतर 11-8 हो गया। इसके बाद साइना ने दबदबा कायम रखा और वह 16-10 से आगे हो गई। पर कोरियाई खिलाड़ी ने लगातार छह अंक जुटाकर 18-18 से बराबरी कर ली। 

हालांकि साइना ने सुनिश्चित किया कि वह पिछड़े नहीं और उन्होंने जरूरी तीन अंक हासिल कर शुरुआती गेम जीत लिया। किम ने दूसरे गेम में वापसी करते हुए 8-1 की बढ़त बना ली लेकिन साइना ने अनुभव का फायदा उठाया और जल्द ही वापसी करते हुए स्कोर 10-13 कर लिया। इसके बाद उन्होंने लगातार सात अंक जुटाकर 17-13 से बढ़त बना ली। इसके बाद साइना को जरा भी परेशानी नहीं हुई। 

साइना जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में पहुंची थीं और उन्होंने इस साल सिर्फ एक टूर्नामेंट जीता है और वो भी अप्रैल में गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में, जिसमें उन्होंने हमवतन पीवी सिंधु को हराकर स्वर्ण अपने नाम किया था। 

टॅग्स :साइना नेहवालबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला