लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया ओपन: पीवी सिंधू और एचएस प्रणय क्वार्टर फाइनल में, साइना नेहवाल हारकर बाहर

By सुमित राय | Updated: July 5, 2018 16:57 IST

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू और एचएस प्रणय ने इंडोनेशिया ओपन में अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए।

Open in App

जकार्ता, पांच जुलाई। भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधू और एचएस प्रणय ने इंडोनेशिया ओपन में अपने-अपने मुकाबले जीतकर क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए, वहीं भारत की साइना नेहवाल को हार का सामना करना पड़ा। दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी सिंधू ने 17वीं रैंकिंग वाली जापान की ओहोरी को हराया, जबकि प्रणय ने चानी ताइपै के वांग झू को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। वहीं साइना नेहवाल को चीन की चेन यूफी ने हराया।

पीवी सिंधू ने ओहोरी को 21-17, 21-14 से मात दी। वहीं प्रणय ने वांग झू को 21-23, 23-25, 15-21 से मात दी। जबकि साइना नेहवाल को चेन यूफी के खिलाफ 21-18, 21-15 से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के बाद सिंधू का सामना थाईलैंड की थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरूंगफान और चीन की ही बिंगजियाओ के बीच खेले जाने वाले मैच की विजेता से होगा। वहीं प्रणय को चीन के शि युकी चुनौती देंगें।

सिंधू ने 0-3 से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए 10-8 और 16-12 की बढत बनाई। उन्होंने पहला गेम आसानी से जीत लिया और दूसरे गेम में भी दबाव बरकरार रखते हुए जीत दर्ज की। वहीं प्रणय ने वांग झू के खिलाफ पहले गेम में 10-14 से पिछड़ गए थे, लेकिन उन्होंने जल्दी ही इसे कम करके 13-14 कर दिया। वांग ने फिर 17-14 की बढत बनाई, लेकिन प्रणय ने दो और अंक लेकर इसे 19-19 किया। इसके बाद वांग ने वापसी करते हुए चार अंक लेकर पहला गेम जीत लिया।

दूसरे गेम में प्रणय ने बेहतर खेल दिखाते हुए 11-8 की बढत बनाई। उसकी बढत 17-12 हो गई और वांग की दो गलतियों के बाद प्रणय ने यह गेम जीतकर मैच में वापसी की। निर्णायक गेम में प्रणय काफी आक्रामक दिखे और 10-2 से बढत बना ली। बाद में वांग ने वापसी की, लेकिन प्रणय ने 19-13 से फिर बढ़त बना ली। वांग का अगला शॉट बाहर चला गया और दूसरे पर वह रिटर्न नहीं लगा सके जिससे प्रणय ने मुकाबला जीत लिया। (खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

साइना नेहवाल और चेन यूफी के बीच शुरुआत में कड़ा मुकाबला देखने को मिला और गेम 1-1 की बराबरी पर था। इसके बाद साइना ने 4-3 से पिछड़ने के बाद वापसी की और 7-4 की लीड बना ली। लेकिन इसके बाद चेन ने शानदार वापसी की और मुकाबला 21-18 से अपने  नाम कर लिया। दूसरे राउंड में भी दोनों खिलाड़ियों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन मैच अंतिम में 21-15 से चेन के नाम रहा।

टॅग्स :पीवी सिंधुसाइना नेहवालबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला