लाइव न्यूज़ :

साइना नेहवाल इस स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी से करेंगी शादी, दिसंबर में लेंगी सात फेरे!

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: September 26, 2018 15:20 IST

Saina Nehwal, Parupalli Kashyap: भारत के स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल 16 दिसंबर को शादी के बंधन में बंध सकती हैं

Open in App

नई दिल्ली, 26 सितंबर: भारत के दो स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी इस साल के अंत में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बैडमिंटन के दो स्टार खिलाड़ी साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप 16 दिसंबर 2018 को विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों ही खिलाड़ियों के करीबी एक सूत्र ने इस खबर की जानकारी दी है। इसके मुताबिक इन दोनों स्टार खिलाड़ियों का शादी का समारोह बेहद निजी होगा, जिनमें सिर्फ 100 लोग ही आमंत्रित होंगे। शादी के बाद 21 दिसंबर को भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

हालांकि 28 वर्षीय साइना और 32 वर्षीय कश्यप ने कभी भी अपने रिश्ते के बारे में सार्वजनिक तौर पर कुछ नहीं कहा और अपने रोमांस की अटकलों को कई बार खारिज भी किया, लेकिन रिपोर्ट के अनुसार वे दोनों एक दशक से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं।

बैडमिंटन की दुनिया में इससे पहले भी कई स्टार खिलाड़ी शादी कर चुके हैं, जिनमें इंडोनेशिया के सूसी सुसांती और एलन बुडीकुसुमा, चीन के लिन डैन और जाइ जिंगफैंग, ब्रिटेन के क्रिस और गैबी एडॉक और भारत के स्वर्गीय सैदय मोदी और अमिता कुलकर्णी शामिल हैं।

यहीं कई भारतीय स्टार खिलाड़ी भी एकदूसरे के साथ विवाह के बंधन में बंध चुके हैं, जिनमें दीपिका पल्लीकल-दिनेश कार्तिक, इशांत शर्मा-प्रतिमा सिंह, रेसलर्स गीता फोगाट-पवन कुमार और साक्षी मलिक-सत्यव्रत कादियान शामिल हैं।

साइना और कश्यप की पहली मुलाकात 2005 में पुलेला गोपीचंद की ऐकैडमी में हुई थी।  इसके बाद से साइना नेहवाल ने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल और कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल समेत अपने करियर में 20 बड़े खिताब जीतते हुई सुपरस्टार बनीं तो वहीं पी कश्यप ने भी पुरुषों की श्रेणी में अच्छा प्रदर्शन किया और 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता, लेकिन लगातार चोटों ने उन्हें ज्यादा कामयाब नहीं होने दिया। 

जहां साइना ने 2015 में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी बनने वाली पहली भारतीय महिला बनी थीं तो वहीं कश्यप ने भी 2013 में दुनिया में छठी रैंक हासिल की थी।

हालांकि इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर इन दोनों ने लंबे समय तक चुप्पी बनाए रखी। लेकिन 2012 लंदन ओलंपिक के दौरान पहली बार इसकी सार्वजनिक चर्चा शुरू हुई। लेकिन फिर भी इन दोनों इसे लेकर सार्वजनिक तौर पर कभी कोई बयान नहीं दिया। अब रिपोर्ट्स के मुताबिक ये दोनों 16 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंध सकते हैं। 

टॅग्स :साइना नेहवालबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला