लाइव न्यूज़ :

इंडिया ओपन बैडमिटन: पहले दौर में सायना नेहवाल और पीवी सिंधु जीतीं, एचएस प्रणॉय हारे

By IANS | Updated: January 31, 2018 15:40 IST

महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल और पीवी सिंधु ने अपने-अपने मुकाबले जीतने में सफलता हासिल की।

Open in App

भारत के बैडमिटन खिलाड़ी एचएस प्रणॉय बुधवार को डॉ. अखिलेश दास गुप्ता इंडिया ओपन सुपरसीरीज टूर्नामेंट के पहले दौर में ही उलटफेर का शिकार हो कर बाहर हो गए हैं। वहीं महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल और पीवी सिंधु ने अपने-अपने मुकाबले जीतने में सफलता हासिल की। प्रणॉय को पुरुष एकल वर्ग में हमवतन श्रेयांस जायसवाल ने एकतरफा मुकाबले में हराया। 

सायना ने महिला एकल वर्ग के मुकाबले में डेनमार्क की सोफी होम्बी दहल को मात दी। प्रणॉय मुकाबला 13 मिनट में ही 4-21, 6-21 से हार गए। अगले दौर में श्रेयांस का मुकाबला भारत के पारुपल्ली कश्यप और डेनमार्क के हैंस क्रिस्टिन सोलबर्ग वितिनगुस के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

सायना ने डेनमार्क की खिलाड़ी को 21-15, 21-9 से मात देते हुए दूसरे दौर में प्रवेश किया। यह मैच 41 मिनट तक चला। सिंधु ने भी डेनमार्क की नताली कोच रोहड को 21-10, 21-13 से मात देते हुए दूसरे दौर में जगह बनाई।

पुरुष एकल वर्ग के एक और मुकाबले में भारत के बी. साई प्रणीथ ने इंग्लैंड के राजीव ओसेफ को एक घंटे एक मिनट तक चले मुकाबले में 21-11, 17-21, 21-17 से मात देते हुए बाहर का रास्ता दिखाया। 

मिश्रित युगल में सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी भी दूसरे दौर में जगह बनाने में सफल रही। इस जोड़ी ने भारत के ही राजू मोहमद रेहान और जे अनीस कोवसार की जोड़ी को 21-9, 21-10 से मात दी। इसी वर्ग के एक और मुकाबले में प्रणव जैरी चोपड़ा और एन. सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने इंडोनेशिया के हाफिज फजल और ग्लोरिया इमानुएल विडजाजा की जोड़ी को 16-21, 21-17, 21-17 से शिकस्त दी।

पुरुष युगल में मनु अत्री और बी.सुमिथ रेड्डी की जोड़ी ने भी भारत के ही आदर्श कुमार और जगदीश यादव को 21-8, 21-9 से परास्त किया। यह मैच सिर्फ 19 मिनट तक चला।

टॅग्स :बैडमिंटनपीवी सिंधुसाइना नेहवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला