लाइव न्यूज़ :

CWG 2018: सिल्वर से शुरुआत सिल्वर से ही समापन, बैडमिंटन पुरुष डबल्स में मेडल से बना रिकॉर्ड

By अभिषेक पाण्डेय | Updated: April 15, 2018 14:19 IST

Satwik Rankireddy-Chirag Shetty: सात्विक-चिराग ने बैडमिंटन पुरुष डबल्स में सिल्वर जीत बनाया रिकॉर्ड

Open in App

नई दिल्ली, 15 अप्रैल: भारत के सात्विक रानिकरेड्डी और चिराग शेट्टी ने रविवार को 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन में पुरुषों के डबल्स का सिल्वर मेडल जीता। इस मेडल के साथ ही भारत के इन खेलों के अभियान का समापन हो गया, जिसमें उसने 26 गोल्ड समेत कुल 66 मेडल जीते और तीसरे स्थान पर रहा। 

खास बात ये है कि भारत ने इन खेलों की शुरुआत भी सिल्वर मेडल जीत के साथ ही की थी और समापन भी सिल्वर मेडल से ही किया। भारत के लिए इन खेलों के पहले दिन वेटलिफ्टिंग में गुरुराजा ने सिल्वर मेडल जीता। 

रविवार को खेले गए पुरुष डबल्स के फाइनल में भारत के सात्विक रानिकरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को इंग्लैंड मारकस एलिस और क्रिस लैंग्रिज की जोड़ी ने 13-21, 16-21 से हराया। इस जीत के साथ ही सात्विक और शेट्टी की जोड़ी कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुष डबल्स में मेडल जीतने वाली पहली जोड़ी बन गई।

भारत ने इन खेलों में बैडमिंटन में 2 गोल्ड, 2 सिल्वर, 2 ब्रॉन्ज समेत कुल 6 मेडल जीते। आखिरी दिन महिला सिंगल्स के फाइनल में सिंधु को हराकर साइना नेहवाल ने गोल्ड जीता, जबकि सिंधु ने सिल्वर पर कब्जा जमाया। तो वहीं पुरुष सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत ने सिल्वर मेडल जीता। इससे पहले भारत ने टीम इवेंट में गोल्ड जीता था जबकि महिला डबल्स में उसे ब्रॉन्ज मिला था।

भारत ने इन खेलों का समापन 26 गोल्ड, 20 सिल्वर और 20 ब्रॉन्ज मेडल जीतते हुए कुल 66 मेडल के साथ किया। भारत ने इसके साथ ही 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स को पीछे छोड़ दिया, जिसमें उसने 15 गोल्ड समेत 64 मेडल जीते थे। भारत 66 मेडल जीतकर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बाद इन खेलों में तीसरे स्थान पर रहा। 

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्सबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला