लाइव न्यूज़ :

Canada Open Badminton: सेमीफाइनल में पहुंचे कश्यप, सौरभ वर्मा ने तोड़ी फैंस की उम्मीदें

By भाषा | Updated: July 6, 2019 15:05 IST

छठे वरीय कश्यप ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के लुकास क्लेरबोउट को एक घंटे और 16 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 12-21 23-21 24-22 से शिकस्त दी, जबकि सौरभ को चीन के ली शी फेंग से सीधे सेट में 15-21 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।

Open in App

राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन पी कश्यप ने 75,000 डॉलर इनामी राशि के कनाडा ओपन सुपर 100 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह पक्की की, जबकि मौजूदा राष्ट्रीय चैम्पियन सौरभ वर्मा क्वार्टर फाइनल में हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो गए।

छठे वरीय कश्यप ने क्वार्टर फाइनल में फ्रांस के लुकास क्लेरबोउट को एक घंटे और 16 मिनट तक चले रोमांचक मुकाबले में 12-21 23-21 24-22 से शिकस्त दी, जबकि सौरभ को चीन के ली शी फेंग से सीधे सेट में 15-21 11-21 से हार का सामना करना पड़ा।

इंडियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले कश्यप को लुकास से कड़ी टक्कर मिली। लुकास ने पहला गेम आसानी से 21-12 से जीत लिया लेकिन कश्यप ने अनुभव का फायदा उठाते हुए लगातार दो करीबी गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम किया।

फाइनल में पहुंचने के लिए कश्यप को चौथे वरीय चीनी ताइपे की वांग जू वेई की चुनौती से पार पाना होगा। 32 साल के कश्यप का वांग के खिलाफ रिकार्ड अच्छा है। उन्होंने मार्च में इंडियन ओपन सहित पिछले दो मुकाबलो में वांग को हराया।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला