लाइव न्यूज़ :

ऑस्ट्रियन ओपन: पारुपल्ली कश्यप ने तीन सालों में जीता पहला खिताब

By विनीत कुमार | Updated: February 25, 2018 16:15 IST

कश्यप पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन लय में नजर आए और उन्हें किसी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा।

Open in App

पारुपल्ली कश्यप ने विएना में ऑस्ट्रेरियन ओपन इंटरनेशनल चैलेंज के फाइनल में मलेशिया के मव जून वी चीम को हराकर पिछले तीन सालों में अपना पहला खिताब जीता। कॉमनवेल्थ गेम्स में बैडमिंटन के एकल वर्ग के मौजूदा चैम्पियन कश्यप ने 37 मिनट चले मुकाबले में चीम को 23-21, 21-14 से मात दी।

पिछले साल यूएस ओपन ग्रैंड प्रिक्स गोल्ड के फाइनल में पहुंचे कश्यप ने जीत के बाद ट्वीट किया, 'विएना में खिताब जीत कर खुश हूं। इस साल यह मेरे लिए पहला खिताब हैं। लगातार समर्थन के लिए मेरे सभी शुभचिंतकों का शुक्रिया।'

कश्यप पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन लय में नजर आए और उन्हें किसी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि, फाइनल मैच कश्यप के लिए आसान नहीं रहा और 126वीं रैंकिंग वाले चीम ने पहले गेम में उन्हें कड़ा मुकाबला दिया।

दूसरे गेम में कश्यप एक बार फिर बेहतर लय में नजर आए और मैच सहित ट्रॉफी अपने नाम किया। बताते चलें कि कश्यप का करियर पिछले कुछ महीनों से चोट से खासा प्रभावित रहा है। 

 

टॅग्स :बैडमिंटनकॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला