लाइव न्यूज़ :

Asian Games: सिंधु के बाद साइना नेहवाल भी महिला एकल के प्री-क्वार्टर फाइनल में, दर्ज की आसान जीत

By सुमित राय | Updated: August 23, 2018 14:15 IST

इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में पीवी सिंधु के बाद साइना नेहवाल ने भी प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

Open in App

जकार्ता, 23 अगस्त। इंडोनेशिया के जकार्ता में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स में बैडमिंटन की महिला एकल स्पर्धा में पीवी सिंधु के बाद भारत की साइना नेहवाल ने भी प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। साइना नेहवाल ने राउंड ऑफ 32 मुकाबले में ईरान की सोराया अघाईहजियाघा को सीधे सेटों में 21-7, 21-9 से मात दी।

इससे पहले भारत की पीवी सिंधु ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में मुकाबले में वियतनाम की थी रांग वु को हराया था। सिंधु ने 58 मिनट तक चले मुकाबले में कड़ी मेहनत करनी पड़ी और उन्होंने वियतनाम की थी रांग वु को 21-10, 12-21, 23-21 से मात दी।

सिंधु ने पहले गेम में शानदार खेल दिखाते हुए वियतनाम की खिलाड़ी को आसानी से 21-10 से मात दिया। इसके बाद रांग वु ने शानदार वापसी की और दूसरे सेट में स्कोर 6-6 से बराबर किया। इसके बाद रांग ने सिंधु पर दबाव बनाते हुए दूसरे गेम में 21-12 से जीत हासिल की।

तीसरे गेम में सिंधु ने जीत दर्ज की, लेकिन इसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। सिंधु ने रांग पर दबाव बनाने की और 18-15 की बढ़त बनाई, लेकिन रांग ने शानदार खेल दिखाते हुए स्कोर 18-18 से बराबरी कर ली। दोनों खिलाड़ियों के बीच बराबरी का यह खेल बेहद रोमांचक हो चला था और दोनों का स्कोर 21-21 से बराबर था। सिंधु ने तेजी दिखाकर अटैक करते हुए दो अंक लेकर तीसरा गेम 23-21 से अपने नाम कर अंतिम-16 में प्रवेश किया। 

टॅग्स :एशियन गेम्ससाइना नेहवालपी वी सिंधुबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलरमेश बुधियाल ने रचा इतिहास, एशियाई सर्फिंग चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला