लाइव न्यूज़ :

ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप: पीवी सिंधु-श्रीकांत बाल बाल बचे, साइना नेहवाल बाहर

By भाषा | Updated: March 15, 2018 10:53 IST

पीवी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत को पहले दौर में जीत दर्ज करने के लिये काफी पसीना बहाना पड़ा। 

Open in App

बर्मिंघम, 14 मार्च। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के पहले दौर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी और गत चैम्पियन तेइ झू यिंग से हारकर बाहर हो गईं, जबकि पीवी सिंधु और किदाम्बी श्रीकांत को पहले दौर में जीत दर्ज करने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। 

दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी श्रीकांत ने 23वीं रैंकिंग वाले फ्रांसिस ब्राइस लीवरदेज को 7-21, 21-14, 22-20 से हराया। वहीं ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता सिंधु को थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से कड़ी चुनौती मिली। सिंधु ने 56 मिनट तक चला मुकाबला 20-22, 21-17, 21-9 से जीता।

साइना 2015 में फाइनल में पहुंची थी लेकिन तेइ झू का आज सामना नहीं कर सकी और 14-21, 18-21 से मुकाबला हार गई। यह पिछले पांच साल में ताइवान की इस खिलाड़ी के हाथों साइना की लगातार आठवीं हार थी।

श्रीकांत का सामना चीन के हुआंग यूक्सियांग या इंग्लैंड के राजीव ओसेफ से होगा। वहीं साइना अमेरिका की बेवेन झांग और थाईलैंड की निश्चाओन जिंडापोल के बीच मैच की विजेता से खेलेगी।

सिंगापुर ओपन चैम्पियन बी साइ प्रणीत को पांचवीं वरीयता प्राप्त कोरिया के सोन वान हो ने 13-21, 21-15, 21-11 से मात दी। वहीं पहले गेम में तेइ झू की रफ्तार का सामना करने में नाकाम रही साइना ने दूसरे गेम में 16-11 की बढत बनाने के बावजूद मौका खो दिया और दस लाख डालर ईनामी राशि के विश्व सुपर 1000 टूर्नामेंट से बाहर हो गई। 

इस साल इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में तेइ झू से हारी साइना कई लंबी रेलियां लगाई लेकिन तेइ झू आज जबर्दस्त फॉर्म में थी। उसने सिर्फ 38 मिनट के भीतर यह मुकाबला जीत लिया।

साइना को कोर्ट पर जमने में समय लगा लेकिन तेइ झू ने समय बर्बाद नहीं किया और जल्दी ही 3-1 से बढत बना ली। इसके बाद उसकी बढत 6-2 की हो गई। उसने फिर कुछ सहज गलतियां की लेकिन साइना उनका फायदा नहीं उठा सकी और ताइवानी खिलाड़ी की बढत 9-4 की हो गई। 

इसके बाद साइना ने लगातार तीन अंक बनाये जब झू ने क्रासकोर्ट फ्लिक पर गलती और और उसका स्मैश नेट के भीतर चला गया । साइना ने एक समय 10-10 से बराबरी कर ली लेकिन ब्रेक के समय झू के पास 11-10 की बढत थी।

एक समय स्कोर 14-14 था लेकिन झू ने इसके बाद बेहद आक्रामक खेल दिखाया और छह अंक बनाए। इसके बाद शानदार रिटर्न पर पहला गेम जीत लिया। दूसरे गेम में साइना ने 3-1 की बढत से आगाज किया और जल्दी ही 10-7 से बढत बना ली। एक समय साइना ने 16-11 से बढत कर ली थी लेकिन झू ने शानदार वापसी करते हुए उसे कोर्ट के चारों ओर दौड़ाया। उसने 17-17 से वापसी की और बाद में 20-18 से बढत बना ली। साइना की अगली गलती पर उसने गेम और मैच जीत लिया।

खेल जगत की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :पीवी सिंधुकिदांबी श्रीकांतसाइना नेहवालबैडमिंटन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलक्ष्य सेन ऑल इंग्लैंड ओपन के फाइनल में पहुंचे, रोमांचक सेमीफाइनल में विक्टर लाई को हराया

भारत'बैंगलोर में घर वापस आ गई हूं': पीवी सिंधु दुबई एयरपोर्ट पर फंसने के बाद सुरक्षित भारत लौटीं

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: साइना नेहवाल अक्षय खन्ना के 'धुरंधर' गाने के ज़बरदस्त एंट्री स्टेप की हुईं दीवानी, उतारी नकल

विश्व17 बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर खिताब और 12 टूर्नामेंट में उपविजेता, दुनिया की पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी ताई जु यिंग ने लिया संन्यास, पीवी सिंधू ने मार्मिक पोस्ट लिख दी विदाई 

अन्य खेलSaina Nehwal Divorce: साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप ने 7 साल की शादी और दो दशक साथ रहने के बाद अलग होने का फैसला किया

बैडमिंटन अधिक खबरें

बैडमिंटनCWC 2023 Final: कपिल देव को विश्व कप फाइनल के लिए नहीं किया गया आमंत्रित, छलका दर्द, कहा- "कभी-कभी लोग भूल जाते हैं.."

बैडमिंटनThomas Cup Final 2022: 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर थॉमस कप ट्रॉफी जीती, इतिहास के पन्नों में दर्ज, देखें तस्वीरें

बैडमिंटनBWF Badminton Championships Final: टूट गया सपना, विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में हारे किदांबी श्रीकांत

बैडमिंटनBWF World Championship 2021: विश्व बैडमिंटन चैम्पियनशिप से पीवी सिंधु बाहर, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी ने क्वार्टर फाइनल में 21-17, 21-13 से हराया

बैडमिंटनBWF World Tour Finals: खिताब से दूर पीवी सिंधु, आन सियोंग ने 21-16, 21-12 से हराया, भारतीय बैडमिंटन स्टार को रजत पदक मिला