Yamaha R15 MotoGP एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत 1.30 लाख रुपये

By सुवासित दत्त | Published: August 16, 2018 04:16 PM2018-08-16T16:16:59+5:302018-08-16T16:16:59+5:30

Yamaha R15 MotoGP एडिशन की डिलिवरी सितंबर महीने से शुरू की जाएगी।

Yamaha R15 MotoGP Edition Launched In India; Priced At ₹ 1.30 Lakh | Yamaha R15 MotoGP एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत 1.30 लाख रुपये

Yamaha R15 MotoGP एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत 1.30 लाख रुपये

यामाहा मोटर इंडिया ने Yamaha R15 MotoGP एडिशन को भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया है। Yamaha R15 MotoGP एडिशन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.30 लाख रुपये रखी गई है। Yamaha R15 MotoGP एडिशन की कीमत स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में 3,000 रुपये महंगी है।

Yamaha R15 MotoGP एक लिमिटेड एडिशन है जिसे 'Yamaha Racing Blue' कलर स्कीम दिया गया है। Yamaha R15 MotoGP एडिशन लिमिटेड नंबर में बेची जाएगी और इसे कंपनी की वेबसाइट के ज़रिए बुक किया जा सकता है।

Yamaha R15 MotoGP एडिशन के इंजन स्पेसिफिकेशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस बाइक में 155 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा है जो 18 बीएचपी का पावर और 15Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड ट्रांसमिशन लगाया गया है। साथ ही इस बाइक में स्लिप और असिस्ट क्लच भी लगाया गया है।

Yamaha R15 MotoGP एडिशन की डिलिवरी सितंबर महीने से शुरू की जाएगी।

Web Title: Yamaha R15 MotoGP Edition Launched In India; Priced At ₹ 1.30 Lakh

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे