भारत में Volvo XC40 के नए वेरिएंट्स जल्द होंगे लॉन्च

By सुवासित दत्त | Published: July 12, 2018 11:46 AM2018-07-12T11:46:20+5:302018-07-12T11:46:20+5:30

Volvo XC40 में 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन लगा है। ये इंजन 187 बीएचपी का पावर और 400Nm का टॉर्क देता है।

Volvo XC40 new variants launching soon in India | भारत में Volvo XC40 के नए वेरिएंट्स जल्द होंगे लॉन्च

भारत में Volvo XC40 के नए वेरिएंट्स जल्द होंगे लॉन्च

स्वीडन की मशहूर लग्ज़री कार निर्माता कंपनी वॉल्वो ने हाल ही में भारतीय बाज़ार में अपनी सबसे छोटी एसयूवी Volvo XC40 को उतारा है। Volvo XC40 की भारत में एक्स-शोरूम कीमत 39.9 लाख रुपये रखी गई है। फिलहाल, भारत में Volvo XC40 के सिर्फ R-Design वेरिएंट को ही लॉन्च किया गया है। लेकिन, खबर है कि कंपनी जल्द ही भारतीय बाज़ार में Volvo XC40 के नए वेरिएंट्स भी लॉन्च कर सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में Volvo XC40 के तीन वेरिएंट्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

XC40 Review: Audi Q3, Mercedes Benz GLA और BMW X1 को कड़ी टक्कर देने को तैयार है Volvo की ये दमदार एसयूवी

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Volvo जल्द ही XC40 के 'Momentum' और 'Inscription' वेरिएंट को भी भारत में लॉन्च करने पर विचार कर रही है। 'Momentum' Volvo XC40 का बेस वेरिएंट है जबकि 'Inscription' इस एसयूवी का टॉप-एंड वेरिएंट। Volvo XC40 के बेस 'Momentum' वेरिएंट में वायरलेस फोन चार्जिंग, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पावर्ड टेलगेट, हीटेड सीट्स जैसे फीचर्स नहीं होंगे। इसके अलावा इस बेस वेरिएंट में एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल की जगह स्टैंडर्ड क्रूज़ कंट्रोल लगा होगा।

इसके अलावा Volvo XC40 के टॉप-एंड 'Inscription' वेरिएंट में क्रिस्टल गियर नॉब, इलेक्ट्रिकली ऑपरेटेड रियर हेडरेस्ट, बूट में चार्जिंग प्वाइंट जैसे अतिरिक्त फीचर्स दिए जाएंगे। इस वेरिएंट का फ्रंट ग्रिल का डिजाइन भी थोड़ा अलग होगा। Volvo XC40 के तीनों वेरिएंट्स में 18-इंच एलॉय व्हील लगा होगा लेकिन, इसकी डिजाइन में थोड़े-बहुत बदलाव होंगे।

भारत में लॉन्च हुई Volvo XC40, कीमत 39.90 लाख रुपये

Volvo XC40 में 2.0-लीटर, 4-सिलिंडर, ट्विन-टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन लगा है। ये इंजन 187 बीएचपी का पावर और 400Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 8-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस है। लॉन्च के वक्त कंपनी ने बताया था कि Volvo XC40 को अब तक 100 बुकिंग मिल चुकी है। इससे साफ होता है कि Volvo XC40 को भारत में अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में भारतीय बाज़ार के लिए कंपनी की क्या स्ट्रैटेजी रहती है।

Web Title: Volvo XC40 new variants launching soon in India

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे