TVS Apache RTR 180 रेस एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत 83,233 रुपये

By सुवासित दत्त | Published: May 10, 2018 10:34 AM2018-05-10T10:34:11+5:302018-05-10T10:34:11+5:30

TVS Apache RTR 180 रेस एडिशन में उसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो इस बाइक के स्टैंडर्ड मॉडल में भी किया जाता है।

TVS Apache RTR 180 Race Edition Launched in India | TVS Apache RTR 180 रेस एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत 83,233 रुपये

TVS Apache RTR 180 रेस एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत 83,233 रुपये

टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में TVS Apache RTR 180 रेस एडिशन को लॉन्च कर दिया है। TVS Apache RTR 180 रेस एडिशन की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 83,233 रुपये रखी गई है। ये बाइक पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी जिसमें ग्राफिक्स लगाए गए हैं। इसके अलावा बाइक में फ्रंट और रियर डिस्क ब्रेक भी लगाए गए हैं।

महंगी हुई TVS Apache RR 310, जानें क्या है नई कीमत

TVS Apache RTR 180 रेस एडिशन के फ्यूल टैंक पर एक 3 डी टीवीएस लोगो लगाया गया है। इसके अलावा बाइक में फॉक्स कार्बन फाइबर बॉडी पैनल और फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल लगाया गया है। इस इंस्ट्रूमेंट कंसोल में स्पीड, रेव और लैप टाइमर और सर्विस इंडिकेटर की जानकारी है। 

TVS Apache RTR 200 4V रेस एडिशन नए कलर ऑप्शन में लॉन्च

TVS Apache RTR 180 रेस एडिशन में उसी इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो इस बाइक के स्टैंडर्ड मॉडल में भी किया जाता है। बाइक में 177.4 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है जो 16.4 बीएचपी का पावर और 15.5Nm का टॉर्क देता है। ये बाइक 0-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज़ 5 सेकेंड में पकड़ लेती है। कंपनी का दावा है कि 180 सीसी बाइक सेगमेंट में TVS Apache RTR 180 का पावर-टू-वेट रेशियो बेस्ट है। TVS Apache RTR 180 Race Edition का मुकाबला Bajaj Pulsar 180 से है।

Web Title: TVS Apache RTR 180 Race Edition Launched in India

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे