TVS Apache RTR 200 4V रेस एडिशन नए कलर ऑप्शन में लॉन्च

By सुवासित दत्त | Published: May 7, 2018 10:53 AM2018-05-07T10:53:54+5:302018-05-07T10:53:54+5:30

TVS Apache RTR 200 4V को कंपनी ने चार नए कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है।

TVS Apache RTR 200 4V Race Edition Gets New Colours | TVS Apache RTR 200 4V रेस एडिशन नए कलर ऑप्शन में लॉन्च

TVS Apache RTR 200 4V रेस एडिशन नए कलर ऑप्शन में लॉन्च

पिछले साल लॉन्च हुई TVS Apache RTR 200 4V अब चार नए कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इस मशहूर 200 सीसी स्ट्रीट फाइटर बाइक को पहले ब्लैक शेड (रेड ग्राफिक्स के साथ) में लॉन्च किया गया था। अब ये  बाइक ग्रे-येलो, रेड-ब्लैक, व्हाइट-रेड और मैट ब्लैक-रेड ग्राफिक्स कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध होगी। नए कलर ऑप्शन के अलावा TVS Apache RTR 200 4V रेस एडिशन में छोटे मोटे अपग्रेड भी किए गए हैं लेकिन बाइक की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

महंगी हुई TVS Apache RR 310, जानें क्या है नई कीमत

TVS Apache RTR 200 4V में फ्लाइस्क्रीन, नया ग्राफिक्स, स्लिपर क्लच इत्यादि अपग्रेड किए गए हैं। बाइक में किसी तरह का कोई मेकैनिकल बदलाव नहीं किया गया है। बाइक में 197.75 सीसी, सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है जो 20.5 बीएचपी का पावर और 18.1Nm का टॉर्क देता है। बाइक में टेलिस्कोपिक फोर्क अपफ्रंट, मोनोशॉक रियर यूनिट और एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम से लैस किया गया है।

TVS Ntorq: जानें इस स्कूटर से जुड़ी खास बातें, कीमत और स्पेसिफिकेशन

TVS Apache RTR 200 4V की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 95,685 रुपये से लेकर 1.09 लाख रुपये है। बाइक का मुकाबला Bajaj Pulsar NS 200, Yamaha FZ 25 और जल्द लॉन्च होने वाली Hero Xtreme 200R से है।

Web Title: TVS Apache RTR 200 4V Race Edition Gets New Colours

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे