लाइव न्यूज़ :

टोयोटा की वेलफायर, ऐसी कार जिसमें समा जाए पूरी इनोवा, ये MPV है लग्जरी से भरपूर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2019 11:09 IST

टोयोटा वेलफायर एग्जिक्युटिव लाउंज पैकेज के साथ सिर्फ एक वेरियंट में आएगी। इस कार में भी मारुति की XL6 की तरह ही दूसरी लाइन में 2 अलग-अलग सीट होंगी लेकिन वेलफायर की सीट पावर-ऑपरेटेड होंगी। 

Open in App
ठळक मुद्देयह कार भारत में पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी। इसकी कीमत की बात करें तो यह 85 से 90 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है।

भारत में टोयोटा की मल्टी पर्पज व्हीकल वेलफायर (Vellfire) के लॉन्च होने की चर्चा लंबे समय से चल रही है। हालांकि अब कंपनी की तरफ से इस बात की पुष्टि कर दी गई है कि टोयोटा वेलफायर भारतीय बाजार में साल 2020 की पहली तिमाही में लॉन्च की जाएगी।

यह कार इसी साल की शुरुआत में लॉन्च हुई मर्सिडीज बेंज वी क्लास को टक्कर देगी। यह कार भारत में पूरी तरह से CBU यूनिट - कंप्लीट बिल्ड-अप यानी पूरी तरह से बनी हुई रुप में लाई जाएगी।

टोयोटा वेलफायर एग्जिक्युटिव लाउंज पैकेज के साथ सिर्फ एक वेरियंट में आएगी। इस कार में भी मारुति की XL6 की तरह ही दूसरी लाइन में 2 अलग-अलग सीट होंगी लेकिन वेलफायर की सीट पावर-ऑपरेटेड होंगी। 

इस एमपीवी के फीचर्स की बात करें तो इसमें पावर स्लाइडिंग डोर, टेलगेट, 2 सनरूफ, 3 जोन क्लाइमेट कंट्रोल, मूड लाइटिंग, एयरबैग्स, रियर सीट के लिये डिस्प्ले जैसे शानदार फीचर्स दिये गये हैं।

यह कार भारत में पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी। ऑल व्हील ड्राइव वेरियंट के साथ आने वाली इस कार में सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। इसकी कीमत की बात करें तो यह 85 से 90 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। इस कार का साइज इनोवा से भी ज्यादा होने की उम्मीद है। कहा तो यह भी जाता है कि विदेश में बिक रही वेलफायर का साइज इतना है कि उसमें एक इनोवा पूरी समा जाए।

टॅग्स :टोयोटाकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें