Tata Motors ने बंद किया Nano का प्रोडक्शन, सिर्फ ऑर्डर पर होगी उपलब्ध

By सुवासित दत्त | Published: July 12, 2018 03:42 PM2018-07-12T15:42:22+5:302018-07-12T15:42:22+5:30

जल्द ही हमें Tata Nano का इलेक्ट्रिक वर्जन भी देखने को मिलेगा।

Tata Motors Stops Production Of The Nano; Available On Order Basis | Tata Motors ने बंद किया Nano का प्रोडक्शन, सिर्फ ऑर्डर पर होगी उपलब्ध

Tata Motors ने बंद किया Nano का प्रोडक्शन, सिर्फ ऑर्डर पर होगी उपलब्ध

देश की प्रतिष्ठित कार कंपनी टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती कार Tata Nano को 10 साल पहले भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया था। ये टाटा संस के तत्कालीन चेयरमैन का 'ड्रीम प्रोजेक्ट' थी। रतन टाटा देश को एक लखटकिया कार देना चाहते थे। लेकिन, 10 साल बाद ही इस कार का बाज़ार सिमट गया। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने Tata Nano का प्रोडक्शन बंद कर दिया है। हालांकि, ये कार कार अब ऑर्डर बेसिस पर तैयार की जाएगी।

Confirmed: Tata Harrier होगा HX5 एसयूवी का ऑफिशियल नाम, अगले साल होगी लॉन्च

गिरते सेल्स ग्राफ और घटती लोकप्रियता की वजह से कंपनी को ये फैसला लेना पड़ा। जून 2018 में Tata Nano के सिर्फ 1 यूनिट को ही तैयार किया गया था। 'Emotional Connect' का हवाला देते हुए कंपनी ने  बीते कई महीनों से इस कार का प्रोडक्शन कर रही थी लेकिन, अब कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला किया है। Tata Nano की कीमत 2.25 लाख रुपये से लेकर 3.20 लाख रुपये के बीच थी। ये कार ना सिर्फ भारत बल्कि विश्व की सबसे सस्ती कार थी। हालांकि, कंपनी ने ये साफ किया है कि अभी Tata Nano को 'Discontinue' नहीं किया गया है।

Tata Tigor Buzz स्पेशल एडिशन भारतीय बाज़ार में लॉन्च, कीमत 5.68 लाख रुपये से शुरू

जल्द ही हमें Tata Nano का इलेक्ट्रिक वर्जन भी देखने को मिलेगा। Tata Nano को कंपनी के सानंद, गुजरात स्थित प्लांट में तैयार किया जाता है। इसी प्लांट में Tata Tiago और Tata Tigor का प्रोडक्शन किया जाता है। Tata Nano का प्रोडक्शन बंद होने के बाद कंपनी Tiago और Tigor का प्रोडक्शन बढ़ा सकती है।

Web Title: Tata Motors Stops Production Of The Nano; Available On Order Basis

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे