Hero Karizma 2020 तक कर सकती है वापसी, कंपनी कर रही है न्यू-जेनेरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी

By सुवासित दत्त | Published: December 26, 2017 02:54 PM2017-12-26T14:54:22+5:302017-12-27T10:02:44+5:30

नई Hero Karizma को साल 2020 तक भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक के न्यू-जेनेरशन मॉडल में कई बदलाव किए जाएंगे।

New-Generation Hero Karizma likely to make debut in 2020 | Hero Karizma 2020 तक कर सकती है वापसी, कंपनी कर रही है न्यू-जेनेरेशन मॉडल लॉन्च करने की तैयारी

हीरो करिज़्मा

Highlightsनई Hero Karizma को 2020 दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जा सकता हैबाइक के स्पेसिफिकेशन के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है

देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी Hero MotoCorp इन दिनों नई Hero Karizma पर काम कर रही है जिसे भारत सहित अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी लॉन्च किया जाएगा। खबर है कि कंपनी New-Generation Karizma को साल 2020 तक भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर सकती है।

सूत्रो की मानें तो कंपनी के एक बड़े अधिकारी ने बताया है कि Hero Karizma कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोडक्ट था जिसे अब दोबारा लॉन्च करने की तैयारी चल रही है। आपको बता दें कि Hero Karizma दो वेरिएंट (Karizma R और Karizma ZMR) में उपलब्ध थी। इस बाइक को सबसे पहले साल 2003 में लॉन्च किया गया था। हालांकि, Karizma ZMR अभी भी कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट है जबकि इसी साल कंपनी ने इसके R वेरिएंट की बिक्री बंद कर दी थी।

फिलहाल, नई हीरो करिज़्मा को लेकर कोई खास जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, इस बात का इंतज़ार सभी को है कि कंपनी इस बाइक में फिर से वही 223 सीसी इंजन लगाती है या इससे ज्यादा कैपिसटी की इंजन को लेकर आती है। खबर है कि New-Generation Hero Karizma को नए डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया जाएगा। इसके अलावा इस बाइक को एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, फुली-डिजिटल या एनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्पोर्टी सीट जैसे फीचर्स से भी लैस किया जाएगा।

नई Karizma की एक्स-शोरूम कीमत 1.2 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है। माना ये भी जा रहा है कि इस बाइक को 2020 दिल्ली ऑटो एक्सपो में शोकेस भी किया जाएगा. इसके अलावा ये भी खबर है कि कंपनी बहुत जल्द Hero Xtreme 200S को भी लॉन्च करने जा रही है। Hero Xtreme 200S को 2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो के दौरान लॉन्च किया जा सकता है। इस बाइक का सीधा मुकबला TVS Apache RTR 200 और Bajaj Pulsar NS 200 से होगा।

Web Title: New-Generation Hero Karizma likely to make debut in 2020

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे