Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट 18 अप्रैल को होगी भारत में लॉन्च, जानें इस एसयूवी की खासियत

By सुवासित दत्त | Published: April 10, 2018 03:57 PM2018-04-10T15:57:54+5:302018-04-10T15:57:54+5:30

2018 Mahindra XUV500 में कॉस्मेटिक बदलावों के साथ साथ इसके इंजन में भी बदलाव किया जाएगा।

Mahindra XUV500 SUV Facelift Set To Launch On April 18, 2018 | Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट 18 अप्रैल को होगी भारत में लॉन्च, जानें इस एसयूवी की खासियत

Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट 18 अप्रैल को होगी भारत में लॉन्च, जानें इस एसयूवी की खासियत

Highlights2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में कई कॉस्मेटिक बदलाव किए जाएंगे2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में अब पावरफुल इंजन लगा होगा

नई Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च के लिए तैयार है। 2018 Mahindra XUV500  को 18 अप्रैल को भारत में लॉन्च किया जाएगा। ये एसयूवी 6 वेरिएंट में उपलब्ध होगी जिसमें पांच डीज़ल और एक पेट्रोल वेरिएंट शामिल है। 2018 Mahindra XUV500  की अनुमानित कीमत 13.5 लाख रुपये से लेकर 20 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है। 2018 Mahindra XUV500  में कॉस्मेटिक बदलावों के साथ साथ पावरफुल डीज़ल इंजन भी लगाया जाएगा।

Mahindra Scorpio के प्री-फेसलिफ्ट मॉडल पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

2018 Mahindra XUV500  में जो बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे उनमें 2.2-लीटर डीज़ल इंजन है जिसे अब 'eVGT' टेक्नोलॉजी से लैस किया गया है। ये अपडेटेड इंजन 155 बीएचपी का पावर और 360Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। कंपनी ने इस एसयूवी के माइलेज फीगर में भी सुधार किया है और दावे के मुताबिक ये एसयूवी 15.4 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी।

सामने आई 2018 Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट के इंटीरियर की तस्वीरें, जल्द होगी लॉन्च

ये पावरफुल इंजन सिर्फ 2018 Mahindra XUV500  के टॉप एंड वेरिएंट के साथ उपलब्ध होगा। 2018 Mahindra XUV500  के नीचे के वेरिएंट्स में लगा 2.2-लीटर mHawk डीज़ल इंजन 140 बीएचपी का पावर देगा। इसका माइलेज फीगर भी 15.1 किलोमीटर प्रति लीटर है। वहीं, 2018 Mahindra XUV500  में लगा 2.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 138 बीएचपी का पावर देगा।

Mahindra और Ford ने मिलाया हाथ, भारतीय बाज़ार के लिए जल्द बनाएंगी 2 एसयूवी और इलेक्ट्रिक कार

2018 Mahindra XUV500  में नया ग्रिल, नया फ्रंट बंपर, नया प्रोजेक्टर हेडलैंप, एलईडी, डे-टाइम रनिंग लाइट और नया ट्रायएंग्युलर टेल लैंप लगाया जाएगा। इस एसयूवी के टॉप-एंड वेरिएंट में फॉक्स स्किड प्लेट भी लगा होगा।

लॉन्च से ठीक पहले लीक हुई Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट की तस्वीर, जानें क्या है खास

2018 Mahindra XUV500  में अपडेटेड इंफोटेनमेंट सिस्टम और कई कनेक्टिविटी फीचर्स से लैस किया जाएगा। इसके अलावा कार के अंदर सॉफ्ट टच मैटेरियल का इस्तेमाल किया जाएगा ताकि से प्रीमियम फील दिया जा सके।

Web Title: Mahindra XUV500 SUV Facelift Set To Launch On April 18, 2018

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे