Mahindra और Ford ने मिलाया हाथ, भारतीय बाज़ार के लिए जल्द बनाएंगी 2 एसयूवी और इलेक्ट्रिक कार

By सुवासित दत्त | Published: March 23, 2018 11:22 AM2018-03-23T11:22:07+5:302018-03-23T11:22:07+5:30

Ford और Mahindra मिलकर एक मिड-साइज स्पोर्स्ट यूटिलिटी व्हीकल और एक कॉम्पैक्ट एसयूवी तैयार करेंगी।

Mahindra and Ford Sign MoUs to Co-Develop Midsize and Compact SUV, Electric Vehicle | Mahindra और Ford ने मिलाया हाथ, भारतीय बाज़ार के लिए जल्द बनाएंगी 2 एसयूवी और इलेक्ट्रिक कार

Mahindra और Ford ने मिलाया हाथ, भारतीय बाज़ार के लिए जल्द बनाएंगी 2 एसयूवी और इलेक्ट्रिक कार

ऑटोमोबिल मार्केट के एक बड़ी खबर आ रही है। देश की दो मशहूर ऑटोमोबिल कंपनियां Mahindra और Ford ने एक एग्रीमेंट पर साइन किया है जिसके तहत ये दोनों कंपनियां मिलकर भारतीय बाज़ार के लिए 2 नई एसयूवी और इलेक्ट्रिक कारें तैयार करेंगी। दोनों कंपनियों ने इस करार की घोषणा 22 मार्च को की और दोनों ने एक 5 सूत्रीय MoU पर साइन किया है।

पढ़ें: लॉन्च से ठीक पहले लीक हुई Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट की तस्वीर, जानें क्या है खास

ये दोनों कंपनियां मिलकर कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और सॉल्यूशंस पर भी काम करेंगी। Ford की ग्लोबल पहुंच और Mahindra की भारतीय बाज़ार में पकड़ का फायदा ये दोनों कंपनियां उठाना चाहती हैं और इसी दिशा में इन दोनों कंपनियों ने ये करार किया है।

Ford और Mahindra मिलकर एक मिड-साइज स्पोर्स्ट यूटिलिटी व्हीकल और एक कॉम्पैक्ट एसयूवी तैयार करेंगी। अब ये साफ हो गया है कि ये दोनों एसयूवी Mahindra के प्लेटफॉर्म पर तैयार की जाएंगी और इन दोनों प्रोडक्ट को अलग अलग बेचा जाएगा। डिजाइन के मामले में ये दोनों कंपनियां अलग अलग काम करेंगी। इसके अलावा दोनों कंपनियां पावरट्रेन भी शेयर करेगी। Mahindra, Ford को पावरट्रेन सप्लाई करेगी ताकि भारत में Ford के प्रोडक्ट रेंज को विस्तार दिया जा सके।

पढ़ें: Ford EcoSport नए Titanium+ पेट्रोल वेरिएंट में लॉन्च, कीमत 10.47 लाख रुपये

इस मौके पर Mahindra के मैनेजिंग डायरेक्ट डॉ. पवन गोयनका ने कहा, 'ये एक नया कदम है। दोनों ही टीमें मिलकर भारतीय बाज़ार की ज़रूरतों के हिसाब से प्रोडक्ट तैयार करेंगी और एक दूसरे को मदद करेंगी। हम दोनों ही कंपनियों के बीच हुए इस करार से काफी खुश हैं।'

वहीं, इस मौके पर Ford के एग्जिक्युटिव वाइस प्रेसिडेंट जिम फार्ले ने कहा, 'Ford हमेशा से अच्छी गाड़ियां, टेक्नोलॉजी और सर्विस के लिए जानी जाती है। हम भारतीय ग्राहक की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतर रहे हैं। भविष्य की ज़रूरतों को देखते हुए हमने Mahindra के साथ मिलकर काम करने का फैसला किया है।'

Web Title: Mahindra and Ford Sign MoUs to Co-Develop Midsize and Compact SUV, Electric Vehicle

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे