लॉन्च से ठीक पहले लीक हुई Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट की तस्वीर, जानें क्या है खास

By सुवासित दत्त | Published: March 21, 2018 08:19 AM2018-03-21T08:19:22+5:302018-03-21T08:19:22+5:30

Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट का बाज़ार में मुकाबला Renault Captur, Hyundai Creta और Jeep Compass से होगा।

Mahindra XUV500 facelift leaked ahead of launch | लॉन्च से ठीक पहले लीक हुई Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट की तस्वीर, जानें क्या है खास

लॉन्च से ठीक पहले लीक हुई Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट की तस्वीर, जानें क्या है खास

Mahindra जल्द ही अपनी मशहूर एसयूवी XUV500 के फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च करने जा रही है। इस एसयूवी में कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट को अगले महीने भारत में लॉन्च किया जा सकता है। लेकिन, इससे ठीक पहले Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट की तस्वीर इंटरनेट पर लीक हो गई है। इन तस्वीरों से इस एसयूवी के बारे में कई जानकारी सामने आ गई है।

Mahindra ROXOR ने किया ग्लोबल डेब्यू, जानें इस ऑफ-रोडर एसयूवी की खासियत

Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में नया हेडलैंप, प्रोजेक्टर यूनिट और एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट लगाई गई है। इसके अलावा नया फ्रंट ग्रिल लगाया गया है जो Mercedes A-Class की तरह नज़र आ रहा है। एसयूवी में लगे बंपर में भी थोड़ा बदलाव किया गया है।

इसके अलावा Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में नया एलॉय व्हील भी लगाया गया है। इस एसयूवी के रियर प्रोफाइल में भी कई बदलाव नज़र आ रहे हैं। इसमें वर्टिकल टेललैंप और नया ट्रायएंग्युलर यूनिट लगाया गया है। यहां क्रोम का भी इस्तेमाल किया गया है।

ये है अमेरिका में लॉन्च हुई Mahindra ROXOR, देखें तस्वीरें

Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट के इंटीरियर के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, माना जा रहा है कि इंटीरियर में भी कई बदलाव किए जाएंगे और ये पिछले मॉडल की तुलना में ज्यादा प्रीमियम होगा। इसमें सॉफ्ट टच मैटेरियल और अपग्रेडेड इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया जाएगा।

Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट में अपग्रेडेड 2.2-लीटर डीज़ल इंजन लगा होगा। Mahindra XUV500 फेसलिफ्ट का बाज़ार में मुकाबला Renault Captur, Hyundai Creta और Jeep Compass से होगा। कंपनी इसी साल Rexton की तर्ज पर तैयार नई एसयूवी को भी लॉन्च करने की तैयारी में है। इस एसयूवी को ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस किया गया था।

फोटो क्रेडिट: teambhp.com

Web Title: Mahindra XUV500 facelift leaked ahead of launch

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे