डीलरशिप पर पहुंचने लगी Mahindra XUV300, जल्द होगी लॉन्च

By सुवासित दत्त | Published: July 30, 2018 12:31 PM2018-07-30T12:31:12+5:302018-07-30T12:31:12+5:30

Mahindra XUV300 अपने कैटगरी की सबसे पावरफुल एसयूवी होगी।

Mahindra XUV300 SUV Reaches Dealership; Launching Soon | डीलरशिप पर पहुंचने लगी Mahindra XUV300, जल्द होगी लॉन्च

डीलरशिप पर पहुंचने लगी Mahindra XUV300, जल्द होगी लॉन्च

देश की प्रतिष्ठित कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा पिछले कई दिनों से अपनी नई सब-4 मीटर एसयूवी को भारत में टेस्ट कर रही थी। इसे S201 कोडनेम दिया गया था और इसका प्रोडक्शन नेम Mahindra XUV300 रखा जा सकता है। इस एसयूवी को SsangYong Tivoli के X100 प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा रहा है। अब खबर है कि Mahindra XUV300 कंपनी की डीलरशिप पर भी पहुंचने लगी है और इसे जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है।

31 जुलाई को होगा Mahindra U321 MPV के प्रोडक्शन नेम का खुलासा, जानें खासियत

कंपनी S201 के 7-सीटर मॉडल पर भी काम कर रही है जिसकी लंबाई 4 मीटर से ज्यादा होगी। इस 7-सीटर एसयूवी का मुकाबला Hyundai Creta और Renault Duster जैसी कारों से होगा। लेकिन, इसके 5-सीटर वर्जन को इसी साल त्योहारों की सीज़न में लॉन्च कर दिया जाएगा।

Mahindra XUV300 में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर भी दिए जाएंगे। इस एसयूवी में एलईडी हेडलैंप, डे-टाइम रनिंग लाइट, एलईडी टेल-लाइट, लेदर सीट, पुश-बटन इंजन स्टार्ट/की-लेस एंट्री, 7-एयरबैग और इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स होंगे।

Mahindra TUV300 Plus: जानें अलग अलग वेरिएंट्स की कीमत और उसकी खासियत

Mahindra XUV300 अपने कैटगरी की सबसे पावरफुल एसयूवी होगी। इसमें 1.5-लीटर डीज़ल इंजन लगाया जाएगा जो 113 बीएचपी का पावर देगा। कार के पेट्रोल वर्जन में 1.2-लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन लगाया जा सकता है जो करीब 140 बीएचपी का पावर देगा।

स्पाई फोटो क्रेडिट: RushLane

Web Title: Mahindra XUV300 SUV Reaches Dealership; Launching Soon

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे