लैंड रोवर ने भारत में लॉन्च की नई डिस्कवरी स्पोर्ट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

By सुवासित दत्त | Published: December 18, 2017 11:56 AM2017-12-18T11:56:17+5:302017-12-18T12:01:10+5:30

लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट भारत में कंपनी की सबसे सस्ती एसयूवी है। इसमें 2.0-लीटर Ingenium डीज़ल इंजन लगा है।

Land Rover introduces 2018 Discovery Sport in India | लैंड रोवर ने भारत में लॉन्च की नई डिस्कवरी स्पोर्ट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

लैंड रोवर ने भारत में लॉन्च की नई डिस्कवरी स्पोर्ट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

Highlights2018 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट सिर्फ डीज़ल इंजन ऑप्शन के साथ उपलब्ध हैइस एसयूवी को 2.0-लीटर और 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया गया है

लैंड रोवर ने भारत में 2018 डिस्कवरी स्पोर्ट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस एसयूवी को अपडेट किया गया है और साथ ही कई नए फीचर्स दिए गए हैं। लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट की मुंबई में एक्स-शोरूम कीमत 41.99 लाख रुपये रखी गई है। इस लग्ज़री एसयूवी में इन-कंट्रोल प्रो सर्विस और वाई-फाई हॉटस्पॉट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स भी दिए गए हैं। ये भारत में लैंड रोवर की सबसे सस्ती एसयूवी है।

लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट में दिए गए इनकंट्रोल फीचर में रूट प्लानर और नेविगेशन की सुविधा है। लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट के लॉन्च के मौके पर कंपनी के प्रेसिंडेट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने कहा, 'डिस्कवरी स्पोर्ट में कई नए फीचर्स दिए गए हैं ताकि भारत में वो अपने ग्राहकों की उम्मीदों पर खरी उतर सके। कार में कनेक्टिविटी के लिए कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं।'

2018 लैंड रोवर डिस्कवरी स्पोर्ट सिर्फ डीज़ल इंजन ऑप्शन में उपलब्ध होगी। इसमें 2.0-लीटर Ingenium डीज़ल इंजन लगा है जिसे दो तरह से ट्यून किया गया है। इस एसयूवी केPure, SE और HSE ट्रिम में लगा इंजन 147 बीएचपी का पावर और 382Nm का टॉर्क देता है। वहीं, इसके टॉप वेरिएंट HSE Luxary वेरिएंट में लगा इंजन 177 बीएचपी का पावर और 430Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस किया गया है।

Web Title: Land Rover introduces 2018 Discovery Sport in India

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे