ये हैं अगस्त 2018 में सबसे ज्यादा बिकने वाली 10 कारें
By सुवासित दत्त | Published: September 5, 2018 04:04 PM2018-09-05T16:04:09+5:302018-09-05T16:04:09+5:30
अगस्त 2018 में सबसे ज्यादा बिकने वाली टॉप 10 कारों में मारुति सुजुकी 6 कारों ने अपनी जगह बनाई है।
मारुति सुजुकी अल्टो 800 ने एक बार फिर सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में पहले पायदान पर कब्जा जमा लिया है। मारुति सुजुकी अल्टो 800 ने मारुति सुजुकी डिजायर को एक बार फिर पीछे छोड़ दिया है। अगस्त 2018 की बिक्री पर नज़र डालें तो टॉप 10 की लिस्ट में 6 कारें मारुति सुजुकी की हैं। अगस्त 2018 में Maruti Suzuki Alto 800 के कुल 22,237 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, इसी महीने Maruti Suzuki DZire के 21,990 यूनिट्स बिके।
न्यू-जेनेरेशन मारुति सुजुकी स्विफ्ट की बिक्री पर नज़र डालें तो अगस्त 2018 में इस कार के कुल 19,115 यूनिट्स बिके जो जुलाई 2018 के मुकाबले 878 यूनिट कम है। अगस्त 2018 में Maruti Suzuki Baleno के कुल 17,713 यूनिट्स की बिक्री हुई। NEXA के कुल बिक्री में Baleno को योगदान 62 फीसदी का है।
आइए, एक नज़र डालते हैं अगस्त 2018 में बिकने वाली टॉप 10 कारों पर -
मॉडल | यूनिट |
Maruti Suzuki Alto 800 | 22,237 |
Maruti Suzuki DZire | 21,990 |
Maruti Suzuki Swift | 19,115 |
Maruti Suzuki Baleno | 17,713 |
Maruti Suzuki WagonR | 13,658 |
Maruti Suzuki Vitara Brezza | 13,271 |
Hyundai Grand i10 | 11,489 |
Hyundai i20 | 11,475 |
Hyundai Creta | 10,394 |
Honda Amaze | 9,644 |