लाइव न्यूज़ :

आ रही है ह्युंडई की कार Aura, मारुति, होंडा सहित टाटा की इन कारों का मार्केट हो सकता है डाउन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2019 15:46 IST

ह्युंडई का BS-4 वर्जन वाला 1.2 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन जितनी पावर देता है उतना ही BS-6 इंजन से भी पावर मिलने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देह्युंडई औरा में तीन इंजन ऑप्शन दिये जाएंगे जिनमें से 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन होगा। इनमें से 1.2 लीटर वाला एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन होगा औऱ तीसरा 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा।

भारतीय कार बाजार में जल्द ही एक सब कॉम्पैक्ट सेडान कार लॉन्च होने वाली है। ह्युंडई कंपनी की कार औरा (Aura) 19 दिसंबर को पेश की जाएगी। फिलहाल इसके लॉन्च होने की डेट के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन कहा यह जा रहा है कि ये कार फरवरी में होने वाले ऑटो एक्सपो में लॉन्च की जाएगी।

इस कार का कॉम्पिटिशन बाजार में पहले से मौजूद मारुति की डिजायर, होंडा की अमेज, फॉर्ड की एस्पायर और टाटा की टिगोर से होगा। ह्युडई की यह कार BS-6 इंजन के साथ आएगी।

ह्युंडई औरा में तीन इंजन ऑप्शन दिये जाएंगे जिनमें से 2 पेट्रोल और एक डीजल इंजन होगा। इनमें से 1.2 लीटर वाला एक डीजल और एक पेट्रोल इंजन होगा औऱ तीसरा 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा।

फिलहाल ह्युंडई का BS-4 वर्जन वाला 1.2 लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन जितनी पावर देता है उतना ही BS-6 इंजन से भी पावर मिलने की उम्मीद है। 1.0 लीटर वाले टर्बो इंजन के साथ 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा जबकि 1.2 लीटर वाले पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजनों में मैनुअल के साथ ही AMT (ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन) मिलेगा। यह कार 6 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च की जा सकती है।

टॅग्स :हुंडईकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें