Hero Xtreme 200R की कीमत का हुआ खुलासा, जल्द होगी लॉन्च

By सुवासित दत्त | Published: July 6, 2018 12:26 PM2018-07-06T12:26:54+5:302018-07-06T12:26:54+5:30

Hero Xtreme 200R में 199.6 सीसी, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगाया गया है।

Hero Xtreme 200R price in India out | Hero Xtreme 200R की कीमत का हुआ खुलासा, जल्द होगी लॉन्च

Hero Xtreme 200R की कीमत का हुआ खुलासा, जल्द होगी लॉन्च

Hero Xtreme 200R जल्द ही भारतीय बाज़ार में दस्तक देने वाली है। Hero Xtreme 200R देश की सबसे सस्ती 200 सीसी बाइक होगी। Hero Xtreme 200R की कीमतों का खुलासा हो गया है। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 88,000 रुपये रखी गई है। हालांकि, ये कीमत सिर्फ उत्तरी-पूर्व राज्यों के लिए लागू है। देश के अन्य हिस्सों में बाइक की कीमत क्या होगी, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

Hero Motocorp ने किया कीमतों में इज़ाफे का ऐलान, जानें नई कीमत

Hero Xtreme 200R के कॉन्सेप्ट मॉडल को सबसे पहले 2016 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। 2018 ऑटो एक्सपो मे इस बाइक के प्रोडक्शन रेडी मॉडल की झलक दिखाई गई थी। Hero Xtreme 200R का इंतज़ार लंबे समय से हो रहा है और खबर है कि ये इंतज़ार बहुत जल्द खत्म हो सकता है।

ये है 1 लाख रुपये के अंदर के टॉप 5 बाइक्स, जाने क्या है खास

Hero Xtreme 200R में 199.6 सीसी, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगाया गया है। ये इंजन 18 बीएचपी का पावर और 17Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड ट्रांसमिशन लगाया गया है। ब्रेकिंग परफॉर्मेंस को अच्छा बनाने के लिए कंपनी ने इस बाइक में 276mm फ्रंट और 220mm रियर डिस्क ब्रेक लगाया गया है।

50,000 रुपये तक के बजट में ये हैं देश के टॉप -5 स्कूटर, जानें इनकी कीमत और खासियत

Hero Xtreme 200R का डिजाइन काफी स्पोर्टी है जो युवाओं को पसंद आएगा। कीमत के लिहाज़ से देखा जाए तो Hero Xtreme 200R का सीधा मुकाबला TVS Apache RTR 160V और Bajaj Pulsar 160NS से होगा।

Web Title: Hero Xtreme 200R price in India out

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे