महंगी हुई Hero Xtreme 200R, जानें नई कीमत
By सुवासित दत्त | Published: September 14, 2018 05:29 PM2018-09-14T17:29:41+5:302018-09-14T17:29:41+5:30
Hero Xtreme 200R का सीधा मुकाबला TVS Apache RTR 200 4V और Bajaj Pulsar NS 200 से है।
देश के कुछ चुनिंदा राज्यों में Hero Xtreme 200R की कीमतों में इज़ाफा किया गया है। कंपनी की वेबसाइट पर नई Hero Xtreme 200R की नई कीमतों को लिस्ट भी कर दिया गया है। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में Hero Xtreme 200R की कीमतों में करीब 1,900 रुपये का इज़ाफा किया गया है और अब इन राज्यों में बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 89,900 रुपये हो गई है। वहीं, उत्तर प्रदेश में बाइक की कीमत में 1,000 रुपये का अतिरिक्त इज़ाफा किया गया है। उत्तर प्रदेश में Hero Xtreme 200R की एक्स-शोरूम कीमत 90,900 रुपये हो गई है।
Hero Xtreme 200R में 199.6 सीसी, एयर-कूल्ड इंजन लगा है जो 18.1 बीएचपी का पावर और 17.1Nm का टॉर्क देता है। Hero Xtreme 200R को सिंगल-चैनल एबीएस से भी लैस किया गया है। ये कंपनी की पहली बाइक है जिसे ABS से लैस किया गया है।
Hero Xtreme 200R का सीधा मुकाबला TVS Apache RTR 200 4V और Bajaj Pulsar NS 200 से है। Hero Xtreme 200R की डिलिवरी फेज़ वाइज़ की जा रही है।