लाइव न्यूज़ :

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के प्रमोशन के लिए मोदी सरकार बनाएगी नई पॉलिसी, जल्द होगा लागू

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 2, 2018 13:20 IST

इस नई पॉलिसी के तहत दी जाने वाली सब्सिडी की घोषणा ग्लोबल ई मोबिलिटी सबमिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। ग्लोबल इ मोबिलिटी सबमीट का उदघाटन 7 सितंबर को किया जाएगा। इस नई पॉलिसी के हिसाब से सरकार पहले 9 प्रदूषित शहरों में बेहतर इकोसिस्टम बनाएगी।

Open in App

(विक्रमादित्य सिंह सोलंकी)

नई दिल्ली, 2 अगस्त: भारत सरकार इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए नई पॉलिसी तैयार करने वाली है। इस नई पॉलिसी को पहले छोटे पैमाने पर लागू किया जाएगा और धीरे-धीरे इसे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

इस नई पॉलिसी के तहत दी जाने वाली सब्सिडी की घोषणा ग्लोबल ई मोबिलिटी सबमिट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे। ग्लोबल इ मोबिलिटी सबमीट का उदघाटन 7 सितंबर को किया जाएगा। इस नई पॉलिसी के हिसाब से सरकार पहले 9 प्रदूषित शहरों में बेहतर इकोसिस्टम बनाएगी।

बता दें कि ये पॉलिसी उन्हीं शहरों में लागू किया जाएगा, जिसकी आबादी 40 लाख है। धीरे-धीरे इस पॉलिसी को उन शहरों में भी लागू किया जाएगा जिनकी आबादी 10 लाख या उससे अधिक है। मुंबई-पुणे और दिल्ली-चंडीगढ़ जैसे बिजी कॉरिडोर  में भी इस पॉलिसी के लागू होने की बात चल सकती है।

खबरों के मुताबिक सरकार ऑटोमोबील कंपनियां को 100 दिन का ग्लोबल चैलेंज दे सकती है। इस चैलेंज के तहत उन्हें इलेक्ट्रिक गाड़ियों के निर्माण, बैटरी और चार्जिंग इनफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने का मौका दिया जा सकता है। हालांकि युनियन ट्रांसपोर्ट मंत्री नितीन गडकरी ने इसी साल फरवरी में कहा था कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए अलग से कोई पॉलिसी नहीं तैयार किया जाएगा।

सरकार इलेक्टिक गाड़ियों पर पहले से ही काम कर रही है। इसके लिए सरकार संबंधित विभाग से बात चला रही है। खबरों कि मानें तो Ola और Uber जैसे प्राइवेट टैक्सी कंपनी को सब्सिडी देने के बारे में सोचा जा रहा है। इन कंपनी के कारों को FAME योजना के तहत  बदला जा सकता है। सरकार का मानना है कि लोग प्राइवेट कारों की जगह Ola और Uber का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, इसलिए इन कारों को सबसे पहले बदलने की जरूरत है। इन कंपनी को सरकार नकद सब्सिडी प्रदान करेगी।

बता दें कि सरकार फेम इंडिया स्कीम के तहत वर्ष 2022 तक देश को पॉल्यूशन मुक्त बनाने जा रही है। इसके लिए सरकार ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ हाइब्रिड व्हीकल्स यानी (फेम) इंडिया स्कीम बनाई है।

विशेष रिपोर्ट और देश-दुनिया की ताज़ा खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें. यूट्यूब चैनल यहाँ सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट!

टॅग्स :इलेक्ट्रिक व्हीकल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअपने निवेश लक्ष्य से बहुत पीछे है ईवी सेक्टर?, 2,23,119 करोड़ रुपए का निवेश

कारोबारइलेक्ट्रिक वाहनः 12.1 प्रतिशत के साथ नंबर-1 चंडीगढ़, गोवा में 11.9 प्रतिशत और दिल्ली में 11.6 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, देखिए देशभर आंकड़े

कारोबारक्या है पीएम ई-ड्राइव योजना?, 9.6 लाख रुपये तक प्रोत्साहन, कैसे उठाएं फायदा, जानिए नियम

कारोबारElectric vehicle market: 2030 तक 2000000 करोड़ रुपये का बाजार?, नितिन गडकरी ने कहा- 50000000 नौकरियों का सृजन

कारोबारTelangana Government:  बधाई हो, जल्दी कीजिए?, इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद और पंजीकरण पर 31 दिसंबर 2026 तक रोड टैक्स और पंजीकरण शुल्क में 100 प्रतिशत छूट

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें