लाइव न्यूज़ :

दिसंबर में 8.4 फीसदी घटी कारों की बिक्री, 12 प्रतिशत गिरी दो पहिया वाहनों की सेल

By भाषा | Updated: January 10, 2020 15:40 IST

साल 2019 ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए काफी बुरा दौर रहा। एक तरफ जहां वाहनों की बिक्री में बड़े पैमाने पर गिरावट आई वहीं ऑटोमोबाइल कंपनियों के प्रॉडक्शन प्लांट कई दिनों तक बंद रहे। इस सेक्टर में काम करने वाले लोगों की नौकरियां भी गई।

Open in App
ठळक मुद्देदिसंबर में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री भी 16.6 प्रतिशत घटकर 10,50,038 इकाई रही , जो इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में 12,59,007 इकाई थी। इसी तरह वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 12.32 प्रतिशत घटकर 66,622 इकाई रह गई।

घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री दिसंबर माह में 1.24 प्रतिशत घटकर 2,35,786 इकाई रह गई। इससे पहले दिसंबर , 2018 में यात्री वाहनों की बिक्री 2,38,753 वाहन रही थी। भारतीय वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन महीने में घरेलू बाजार में कारों की बिक्री 8.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,42,126 इकाई रह गई , जो दिसंबर , 2018 में 1,55,159 इकाई रही थी।मोटरसाइकिलों की बिक्री आलोच्य माह में 12.01 प्रतिशत गिरकर 6,97,819 इकाई रही । एक साल पहले इसी महीने में 7,93,042 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी। दिसंबर में दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री भी 16.6 प्रतिशत घटकर 10,50,038 इकाई रही , जो इससे पिछले वर्ष की इसी अवधि में 12,59,007 इकाई थी। इसी तरह वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 12.32 प्रतिशत घटकर 66,622 इकाई रह गई।माह के दौरान विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की बिक्री 13.08 प्रतिशत घटकर 14,05,776 वाहन रही , जो दिसंबर , 2018 में 16,17,398 इकाई रही थी। वहीं , वर्ष 2019 की यदि बात की जाये तो यात्री वाहनों की बिक्री 12.75 प्रतिशत गिरकर 29,62,052 वाहन रह गई। एक साल पहले इस दौरान 33,94,790 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी। इस दौरान , विभिन्न श्रेणियों में वाहनों की बिक्री 13.77 प्रतिशत घटकर 2,30,73,438 इकाई रही । जबकि 2018 में यह आंकड़ा 2,67,58,787 वाहनों का रहा था।

टॅग्स :कारबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें