BMW G310R, G310 GS: जानें बाइक्स से जुड़ी ज़रूरी बातें

By सुवासित दत्त | Published: June 7, 2018 01:17 PM2018-06-07T13:17:45+5:302018-06-07T13:17:45+5:30

बाइक में 313 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है।

BMW G310R, G310 GS: things to know | BMW G310R, G310 GS: जानें बाइक्स से जुड़ी ज़रूरी बातें

BMW G310R, G310 GS: जानें बाइक्स से जुड़ी ज़रूरी बातें

BMW Motorrad India ने भारत में BMW G310R और BMW G310 GS की बुकिंग शुरू कर दी है। इस दोनों बाइक्स को 50,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। BMW Motorrad के पुणे, केरल और चेन्नई की डीलरशिप ने इसकी बुकिंग शुरू भी कर दी है। 

BMW G310R और G310GS की बुकिंग शुरू, जल्द होगी लॉन्च

- BMW G310R और G310 GS, दोनों ही बाइक्स मेड-इन-इंडिया है जिसे TVS के होसुर प्लांट में तैयार किया जाएगा। फिलहाल, ये दोनों बाइक्स यूरोपियन और यूएस के मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। BMW G310R एक स्पोर्ट-नेकेड बाइक है जिसे साल 2017 में ही भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाना था। लेकिन, कंपनी ने किसी कारण से तब इसे लॉन्च को टाल दिया था। कंपनी ने BMW G310R और G310 GS को ऑटो एक्सपो 2018 में शोकेस भी किया था। BMW G310R में मस्क्यूलर टैंक, एग्युलर हेडलैंप लगाया गया है और इसका डायमेंशन भी कॉम्पैक्ट है। वहीं, BMW G310 GS का डिजाइन GS फैमिली से प्रेरित है और इसमें रेडिएटर श्राउड्स और हेडलैंप काउल भी लगाए गए हैं।

- कंपनी ने अभी तक BMW G310R और G310 GS की कीमतों को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है। लेकिन, अनुमान है कि BMW G310R की कीमत 3 लाख रुपये के आसपास और BMW G310 GS की कीमत 3.5 लाख रुपये के आसपास रखी जा सकती है।

- खबरों की मानें तो इन दोनों बाइक्स की डिलिवरी जून-जुलाई तक शुरू हो जाएगी। लेकिन, कंपनी ने अभी तक इन दोनों बाइक्स के लॉन्च की तारीखों का ऐलान नहीं किया है।

- TVS Apache RR 310 की तरह ही BMW G310R और G310 GS में रिवर्स्ड-सिलिंडर इंजन लगाया गया है। बाइक में 313 सीसी, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन लगा है। ये इंजन 34hp का पावर और 28Nm का अधिकतम टॉर्क देता है। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया गया है। कंपनी के दावे के मुताबिक इन दोनों बाइक्स की टॉप स्पीड 143 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी।

- BMW G310R की सीधी टक्कर KTM 390 Duke से होगा। लेकिन, कीमत के लिहाज़ से देखा जाए तो BMW G310R की टक्कर Kawasaki Z250, Benelli TNT 300 से भी होगी। वहीं, BMW G310 GS की सीधी टक्कर किसी से नहीं है। लेकिन, कीमत के लिहाज़ से देखा जाए तो इसकी टक्कर Royal Enfield Himalayan FI और Kawasaki Versys-X 300 से होगी।

Web Title: BMW G310R, G310 GS: things to know

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे