BMW G310R और G310GS की बुकिंग शुरू, जल्द होगी लॉन्च

By सुवासित दत्त | Published: June 6, 2018 02:54 PM2018-06-06T14:54:50+5:302018-06-06T15:07:09+5:30

BMW G310R और G310GS की बिक्री कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप BMW Motorrad के ज़रिए होगी।

BMW G310R and G310GS Bookings Open; Launch Soon | BMW G310R और G310GS की बुकिंग शुरू, जल्द होगी लॉन्च

BMW G310R Pre booking Open in India | G310GS Pre booking Open in India| BMW G310R launching date in india

BMW Motorrad ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित मोटरसाइकिल BMW G310R और BMW G310 GS की बुकिंग शुरू कर दी है। इन दोनों बाइक्स की बुकिंग 8 जून से शुरू हो जाएगी। इन दोनों बाइक्स को BMW Motorrad की डीलरशिप पर जाकर 50,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। BMW G310R और G310GS को जल्द ही भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दिया जाएगा। BMW G310R और G310GS को प्री-बुक करने के लिए ग्राहक www.bmw-motorrad.com पर जा सकते हैं।

नई MINI Countryman ने दी भारतीय बाज़ार में दस्तक, कीमत 34.9 लाख रुपये

इस मौके पर बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के प्रेसिटेंड विक्रम पावाह ने कहा, 'BMW Motorrad को डिजाइन, परफॉर्मेंस और क्वालिटी के लिए जाना जाता है। जब कंपनी ने 500 सीसी से कम के सेगमेंट में कदम रखने का ऐलान किया तो पूरी इंडस्ट्री के लिए ये बड़ी खबर थी। BMW G310R और G310GS का इंतज़ार लंबे समय से किया जा रहा है। इन दोनों बाइक्स को भारतीय सड़कों के अनुरूप तैयार किया गया है। हमें पूरा विश्वास है कि ये दोनों बाइक्स भारत में सफलता की नई ऊंचाई छूएंगी।'

2018 BMW X3 भारत में लॉन्च, कीमत 49.99 लाख रुपये से शुरू

BMW G310R और G310GS की बिक्री कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप BMW Motorrad के ज़रिए होगी। फिलहाल, दिल्ली, मुंबई, पुणे, चेन्नई, बंगलुरु, अहमदाबाद और कोच्ची में कंपनी की ये डीलरशिप ऑपरेशनल है। कंपनी जल्द ही चंडीगढ़ और कोलकाता में भी अपना शोरूम खोलने वाली है।

गौरतलब है कि TVS और BMW ने मिलकर BMW G310R और G310GS को तैयार किया है। इन दोनों बाइक्स में 313 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है। ये इंजन 34 बीएचपी का पावर और 28Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है।

English summary :
BMW G310R and G310GS Pre Booking Open: BMW Motorrad has started booking its much anticipated motorcycle BMW G310R and BMW G310 GS in India. Bookings for these two bikes will start on 8th June.


Web Title: BMW G310R and G310GS Bookings Open; Launch Soon

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे