Auto Expo 2018ः कल से शुरू हो रहा है ये 'महाकुंभ', पढ़ें टिकट से लेकर हर जरूरी बात
By रामदीप मिश्रा | Published: February 6, 2018 01:06 PM2018-02-06T13:06:44+5:302018-02-06T14:00:52+5:30
ऑटो एक्सपो शो में 8 लाख से अधिक लोग भाग ले सकते हैं, जिसे आम नागरिकों के लिए 9 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक खोला जाएगा।
ऑटो एक्सपो 2018 बुधवार (7 फरवरी) से शुरू होने जा रहा है। यह एशिया का सबसे बड़ा ऑटो शो है, जो कि 14 फरवरी तक ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित किया जाएगा। वहीं, कंपोनेंट शो (ऑटो पार्ट्स) 8 फरवरी से लेकर 11 फरवरी तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा। इसके लिए लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि इस ऑटो एक्सपो शो में 8 लाख से अधिक लोग भाग ले सकते हैं, जिसे आम नागरिकों के लिए 9 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक खो जाएगा। इस ऑटो में 36 से ज्यादा ऑटोमेकर्स अपनी कार, एसयूवी, टू व्हीलर और कॉमर्शियल वाहनों को प्रदर्शित करेंगे। साथ ही साथ इस बार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी और इलेक्ट्रिक वाहन आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
ये है ऑटों एक्सपो की तारीख और समय
तारीख-समय | बिजनेस लोगों के लिए | आम नागरिकों के लिए |
---|---|---|
शुक्रवार 9 फरवरी | 10 बजे से 1 बजे तक | 1 बजे 6 बजे तक |
शनिवार 11 फरवरी | -------------- | 10 बजे से 7 बजे तक |
रविवार 11 फरवरी | -------------- | 10 बजे से 7 बजे तक |
सोमवार 12 फरवरी | 10 बजे से 1 बजे तक | 1 बजे 6 बजे तक |
मंगलवार 13 फरवरी | 10 बजे से 1 बजे तक | 1 बजे 6 बजे तक |
बुधवार 14 फरवरी | -------------- | 10 बजे 5 बजे तक |
अगर आप इस ऑटो एक्स्पो 2018 मोटार शो में भाग लेना चाहते हैं तो इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। साथ ही साथ आयोजकों ने आठ मेट्रो स्टेशनों सहित कई जहगों पर टिकट बुकिंग के लिए स्टॉल्स लगाए हैं। इस शो की टिकट्स 750 रुपये और 350 रुपये के बीच है।
वीकडेज में बिजनेस आवर के दौरान टिकट की कीमत 750 रुपये होगी और पब्लिक आवर के दौरान टिकट की कीमत 350 रुपये होगी। बिजनेस आवर सुबह 10 बजे से 1 बजे तक होगा और पब्लिक आवर दिन में 1 बजे से लेकर 6 बजे तक होगा। वीकएंड्स के दौरान टिकट की कीमत 475 रुपये होगी।