2018 Yamaha FZ-S FI ने दी भारतीय बाज़ार में दस्तक, कीमत 86,042 रुपये

By सुवासित दत्त | Published: January 12, 2018 03:21 PM2018-01-12T15:21:31+5:302018-01-12T15:24:03+5:30

2018 ऑटो एक्सपो को लेकर भी Yamaha की तैयारियां अंतिम चरण में है। कंपनी इस ऑटो एक्सपो में अपडेटेड Yamaha R3 को शोकेस कर सकती है।

2018 Yamaha FZ-S FI Launched With Rear Disc Brake; Priced At ₹ 86,042 | 2018 Yamaha FZ-S FI ने दी भारतीय बाज़ार में दस्तक, कीमत 86,042 रुपये

2018 यामाहा FZ-S FI

भारत में FZ सीरीज़ के 10 साल पूरे होने के मौके पर Yamaha ने अपडेटेड 2018 Yamaha FZ-S FI को बाज़ार में उतारा है। 2018 Yamaha FZ-S FI की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 86,042 रुपये रखी गई है। 2018 Yamaha FZ-S FI में के साथ नई पेंट स्कीम, बॉडी ग्राफिक्स और रियर डिस्क ब्रेक का ऑप्शन दिया गया है.

150-160 सीसी सेगमेंट में FZ-S सीरीज़ की उपस्थिति काफी मज़बूत है और ऐसे में इस सेगमेंट में 2018 Yamaha FZ-S FI अपने मुकाबले की Suzuki Gixxer, Bajaj Pulsar NS 160 और Honda CB Hornet 160R को टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 2018 Yamaha FZ-S FI अब नए अर्माडा ब्लू पेंट स्कीम में भी उपलब्ध होगी।

2018 Yamaha FZ-S FI में 220mm हाइड्रॉलिक सिंगल रियर डिस्क ब्रेक, और 282 mm फ्रंट डिस्क ब्रेक लगाया गया है। इसके अलावा बाइक में कई कॉस्मेटिक बदलाव भी किए गए हैं जिसमें स्पोर्टी एलॉय व्हील, और नया मिरर डिजाइन भी शामिल है।

2018 Yamaha FZ-S FI में 149 सीसी, एयर-कूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड, सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है जो 13 बीएचपी का पावर और 12.8Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है. इस इंजन को ब्लू कोर टेक्नोलॉजी से भी लैस किया गया है ताकि इसकी फ्यूल एफिशिएंसी को बेहतर बनाया जा सके।

2018 Yamaha FZ-S FI के लॉन्च के मौके पर कंपनी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट रॉय कुरीयन ने कहा, 'FZ सीरीज़ एक दशक से भारत में अपनी मज़बूत स्थिति बनाए हुए है। इस सीरीज के बाइक ने ग्राहकों को एक अलग तरह का अनुभव दिया है और लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। ये बाइक पिछले 10 साल से लोगों के दिलों पर राज कर रही है और इसे 'lord of street' भी कहा जाता है। उम्मीद है कि नई बाइक भी लोंगो को उतना ही पसंद आएगी।'

2018 ऑटो एक्सपो को लेकर भी Yamaha की तैयारियां अंतिम चरण में है। कंपनी इस ऑटो एक्सपो में अपडेटेड Yamaha R3 को शोकेस कर सकती है। इसके अलावा भी Yamaha की तरफ से हमें कई नए प्रोडक्ट्स देखने को मिलेंगे।

Web Title: 2018 Yamaha FZ-S FI Launched With Rear Disc Brake; Priced At ₹ 86,042

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे