2018 Ducati Monster 821 भारत में लॉन्च, कीमत 9.51 लाख रुपये

By सुवासित दत्त | Published: May 1, 2018 03:10 PM2018-05-01T15:10:24+5:302018-05-01T15:10:24+5:30

2018 Ducati Monster 821 को अपडेट किया गया है और इसमें BS IV इंजन लगाया गया है। बाइक का मुकाबला Triumph Street Triple RS और Suzuki GSX-S750 से है।

2018 Ducati Monster 821 Launched In India: Priced At ₹ 9.51 Lakh | 2018 Ducati Monster 821 भारत में लॉन्च, कीमत 9.51 लाख रुपये

2018 Ducati Monster 821 भारत में लॉन्च, कीमत 9.51 लाख रुपये

2018 Ducati Monster 821 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। बाइक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 9.51 लाख रुपये रखी गई है। 2018 Ducati Monster 821 को Twitter पर एक डिजिटल इवेंट में लॉन्च किया गया। 2018 Ducati Monster 821 में 821 सीसी, L-Twin इंजन लगा है जो 108 बीएचपी का पावर और 86Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स लगाया गया है। साथ ही इसमें ऑप्शनल बाय-डायरेक्शनल क्विक शिफ्टर और स्लिपर क्लच भी लगाया गया है। 

2018 Ducati Monster 821 में अपडेटेड एलईडी हेडलैंप, फुल कलर/टीएफटी इंस्ट्रमेंट कंसोल लगाया गया है। इसके अलावा बाइक में एबीएस और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं। बाइक में तीन राइडिंग मोड दिए गए हैं जिसे Urban, Touring और Sport नाम दिया गया है। Urban मोड में बाइक का इंजन 75 बीएचपी का पावर देता है। कंपनी के दावों के मुताबिक 2018 Ducati Monster 821 18.51 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

2018 Ducati Monster 821 में 43mm अपसाइड डाउन फ्रंट फोर्क और रियर मोनोशॉक लगाया गया है। 2018 Ducati Monster 821 का बाज़ार में सीधा मुकाबला Triumph Street Triple, Kawasaki Z900 और हाल ही में लॉन्च हुई Suzuki GSX-S750 से है।

Web Title: 2018 Ducati Monster 821 Launched In India: Priced At ₹ 9.51 Lakh

हॉट व्हील्स से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे