लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक तैयारी को छोड़ सभी राष्ट्रीय खेल शिविर स्थगित, खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने दिया ये संदेश

By भाषा | Updated: March 17, 2020 12:53 IST

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र और भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र भी स्थगित रहेंगे।

Open in App

सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण से फैली महामारी को देखते हुए एथलीटों के सभी राष्ट्रीय शिविरों को अगले आदेश तक स्थगित करने की मंगलवार को घोषणा की हालांकि टोक्यो ओलंपिक की तैयारी कर रहे एथलीटों के प्रशिक्षण शिविर जारी रहेंगे।

खेल मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र और भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्र भी स्थगित रहेंगे।

रिजिजू ने ट्वीट किया, ‘‘कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर भारतीय खेल प्राधिकरण ने निर्णय लिया है कि ओलंपिक 2020 की तैयारी कर रहे एथलीटों के प्रशिक्षण शिविरों को छोड़ कर, शेष सभी राष्ट्रीय शिविर स्थगित रहेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगले आदेश तक राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के प्रशिक्षण केंद्रों में अकादमिक प्रशिक्षण भी स्थगित रहेंगे।’’

टॅग्स :टोक्यो ओलंपिक 2020किरेन रिजिजूइंडियाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह