लाइव न्यूज़ :

एथलेटिक्स: नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में बनाया नया नेशनल रिकार्ड

By IANS | Updated: March 6, 2018 21:27 IST

चोपड़ा पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। उन्होंने बीते महीने आयोजित इंडियन ग्रां प्री के दौरान 81.80 मीटर की मानक दूरी को पार किया था।

Open in App

नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए मंगलवार को नया नेशनल रिकार्ड कायम किया। चोपड़ा ने यहां जारी रन एडम फेडरेशन कप सीनियर नेशनल एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में यह कीर्तिमान बनाया।

स्पर्धा के फाइनल थ्रो में चोपड़ा ने 85.94 मीटर की दूरी नापी। बीते साल इसी स्थान पर जो नेशनल रिकार्ड बना था, वह 85.63 मीटर का था। चोपड़ा पहले ही राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं। उन्होंने बीते महीने आयोजित इंडियन ग्रां प्री के दौरान 81.80 मीटर की मानक दूरी को पार किया था।

चोपड़ा ने कहा, 'राष्ट्रमंडल खेलों के लिए पहले ही क्वालीफाई कर जाने के कारण मुझ पर दबाव नहीं था। मैं फेड कप में कुछ छाप छोड़ना चाहता था और यही कारण था कि मैं इतनी कड़ी मेहनत कर रहा था। अब मैं राष्ट्रमंडल खेलों में अपने रिकार्ड को बेहतर करने की कोशिश करुंगा।'

शॉट पुटर तेजेंद्र पाल तूर ने भी राष्ट्रमंडल खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। तूर ने 20.24 मीटर की दूरी नापी जबकि एएफआई की मानक दूरी 20.20 मीटर की थी।

टॅग्स :कॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!

अन्य खेलभारत करेगा 2030 में कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी, अहमदाबाद में होगा आयोजन

भारतCommonwealth Games: राष्ट्रमंडल खेल 2030 अहमदाबाद में? IOA ने मेजबानी के लिए भारत की बोली को औपचारिक रूप से मंजूरी दी

अन्य खेलCommonwealth Games 2026: भारत को लगा बड़ा झटका, हॉकी, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित कई प्रमुख खेल ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर

भारत'कॉमनवेल्थ गेम्स घोटाले ने खेल के प्रति पिछली सरकार के रवैये को दिखाया', खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने यूपीए सरकार पर साधा निशाना

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह