लाइव न्यूज़ :

चार मिनट के भीतर एक मील दौड़ने वाले दुनिया के पहले एथलीट सर रोजर बैनिस्टर का निधन

By IANS | Updated: March 4, 2018 18:58 IST

बैनिस्टर के परिवार ने एक बयान में कहा, 'बैनिस्टर का ऑक्सफोर्ड में निधन हुआ।'

Open in App

चार मिनट के भीतर एक मील (करीब 1.6 किलोमीटर) की दूरी तय करने वाले पहले व्यक्ति और इंग्लैंड के दिग्गज एथलीट सर रोजर बैनिस्टर का 88 साल की उम्र में निधन हो गया। बैनिस्टर ने 1952 में हेलसिंकी में हुए ओलम्पिक खेलों की 1500 मीटर रेस स्पर्धा में चौथा स्थान हासिल कर ब्रिटिश रिकॉर्ड कायम किया था। बैनिस्टर साल 2011 में पार्किंसन बीमारी से ग्रसित हो गए थे। 

बैनिस्टर के परिवार ने एक बयान में कहा, 'बैनिस्टर का ऑक्सफोर्ड में निधन हुआ। वह अपने आखिरी समय में अपने परिवार के सदस्यों के साथ थे।'

अंतर्राष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ (आईएएएफ) के अध्यक्ष लॉर्ड कोए ने कहा, 'यह दिन पूरे राष्ट्र और हमारे लिए काफी दुखदायी हैं। मेरी पीढ़ी का कोई भी ऐसा एथलीट नहीं है, जो बैनिस्टर से प्रभावित न हो।'

बैनिस्टर ने एक एथलीट के तौर पर अपने करियर के दौरान 1954 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में एक मील स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। 

टॅग्स :इंग्लैंडकॉमनवेल्थ गेम्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटENG vs NZ: कौन हैं रेहान अहमद? टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने डेब्यू मैच के पहले ओवर की पहली गेंद पर रचिन रवींद्र को किया आउट

क्रिकेटU19 World Cup 2026, Final: भारत ने छठवीं बार जीता U19 वर्ल्ड कप का खिताब, फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को 100 रनों से हराया

क्रिकेट14 साल की उम्र, 175 रनों की पारी और कई रिकॉर्ड, वैभव सूर्यवंशी का U19 फाइनल में महाविस्फोट

क्रिकेटUnder-19 World Cup 2026: इंग्लैंड ने डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में जगह बनाई

क्रिकेटU19 World Cup 2026: इंग्लैंड और अफगानिस्तान U19 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए किया क्वालीफाई

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह