IPL 2024: दो गुटों में बंट गई है मुंबई इंडियंस की टीम! माइकल क्लार्क ने किया चौंकाने वाला दावा

माइकल क्लार्क का मानना ​​है कि बड़े टूर्नामेंट जीतना व्यक्तिगत प्रतिभा के बजाय टीम वर्क पर निर्भर करता है। लेकिन इस समय मुंबई इंडियंस का खेमा गुटों में बंटा हुआ है।

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: April 30, 2024 02:07 PM2024-04-30T14:07:13+5:302024-04-30T14:09:13+5:30

IPL 2024 Mumbai Indians team divided into two groups Michael Clarke made shocking claim | IPL 2024: दो गुटों में बंट गई है मुंबई इंडियंस की टीम! माइकल क्लार्क ने किया चौंकाने वाला दावा

(फाइल फोटो)

googleNewsNext
Highlightsमुंबई इंडियंस 9 मैच खेल चुकी है और अंकतालिका में 6 अंक लेकर नौवें नंबर पर है5 बार की चैंपियन टीम के लिए ये संतोषजनक स्थिति नहीं हैंकप्तान हार्दिक खुद गेंद और बल्ले दोनों से संघर्ष कर रहे हैं

IPL 2024: आईपीएल में मुंबई इंडियंस 9 मैच खेल चुकी है और अंकतालिका में 6 अंक लेकर नौवें नंबर पर है। 5 बार की चैंपियन टीम के लिए ये संतोषजनक स्थिति नहीं हैं। मुंबई को सफलता के शीर्ष पर ले जाने वाले कप्तान रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाकर टीम प्रबंधन ने गुजरात टाइटंस से लाए गए हार्दिक पांड्या को कमान सौंपी थी। लेकिन कप्तान हार्दिक खुद गेंद और बल्ले दोनों से संघर्ष कर रहे हैं। 

इस समय बहुत सारे क्रिकेट पंडितों का ये मानना है कि मुंबई इंडियंस की टीम दो खेमों में बंटी हुई है। पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क भी ऐसा ही मानते हैं। माइकल क्लार्क का मानना ​​है कि बड़े टूर्नामेंट जीतना व्यक्तिगत प्रतिभा के बजाय टीम वर्क पर निर्भर करता है। लेकिन इस समय मुंबई इंडियंस का खेमा गुटों में बंटा हुआ है, जिससे खिलाड़ी प्रभावी ढंग से एक साथ काम नहीं कर पा रहे हैं। क्लार्क का मानना ​​है कि कप्तानी में सीज़न से पहले अचानक बदलाव के बाद पांच बार के चैंपियन असमंजस में हैं।
 
क्लार्क ने स्टार स्पोर्ट्स क्रिकेट लाइव पर कहा कि मुझे नहीं पता वे प्लेऑफ में पहुंचेंगे या नहीं। लेकिन जो हम बाहर देख रहे हैं, उससे कहीं अधिक चल रहा है। मुंबई को यहां से प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने के लिए सारे मैच जीतने होंगे और बाकी टीमों के परिणामों पर भी निर्भर रहना होगा।

क्लार्क ने कहा कि मुझे लगता है कि उस चेंजिंग रूम के अंदर अलग-अलग समूह हैं साथ काम नहीं कर रहे हैं। वे एक साथ मेल नहीं खा रहे हैं, वे एक टीम के रूप में नहीं खेल रहे हैं। अपनी टीम में बड़े मैच विजेता खिलाड़ियों के होने के बावजूद एमआई को इस सीज़न में जीत हासिल करने के लिए संघर्ष करना पड़ा है। जो तीन जीत मिली है उसका  श्रेय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और रोमारियो शेफर्ड की व्यक्तिगत प्रतिभा को दिया जा सकता है। इस सीजन मुंबई इंडियंस का मध्य क्रम बेहद फीका नजर आया है।  

क्लार्क ने कहा कि रोहित शर्मा आते हैं और एक और शतक बनाते हैं या हार्दिक बल्ले से कुछ करते हैं या बुमराह जीनियस की तरह गेंदबाजी करते हैं तो इसका अच्छा प्रभाव होता है लेकिन व्यक्तिगत प्रदर्शन के दम पर सारे मैच नहीं जीते जा सकते। 

Open in app