लाइव न्यूज़ :

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में युवा मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका

By भाषा | Updated: November 5, 2020 19:18 IST

Open in App

(सीमा हाकू काचरू)

ह्यूस्टन, पांच नवंबर अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में युवा मतदाताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उनकी पसंद चुनाव परिणाम को आकार दे सकती है।

टुफ्ट्स यूनिवर्सिटी के ‘सेंटर फॉर इन्फॉर्मेशन एंड रिसर्च ऑन सिविक लर्निंग एंड एंगेजमेंट’ (सीआईआरसीएलई) के अनुसार 18 से 29 साल की उम्र के युवाओं ने चुनाव में रिकॉर्ड मतदान किया है।

टेक्सास सदर्न यूनिवर्सिटी की मारिया कैंपबेल ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि हालिया घटनाक्रम, नस्ली अन्याय और महामारी जैसी स्थितियों ने हमारे विश्व में हो रहीं चीजों के बारे में तथा समान विचारों और मूल्यों वाले नेताओं को चुनने के प्रति लोगों को अधिक भावुक बनाया है।’’

सीआईआरसीएलई ने कहा कि युवा मतदाता अपनी आवाज उठाते रहे हैं और नस्ली भेदभाव, जलवायु परिवर्तन तथा देश में बंदूक हिंसा जैसे मुद्दों पर राय व्यक्त करने में मुखर रहे हैं।

इस केंद्र के एक विश्लेषण में कहा गया है कि 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में युवा मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रही है।

इसने कहा कि विभिन्न राज्यों में मतदाताओं ने राष्ट्रपति पद के डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो. बाइडेन के पक्ष में बढ़-चढ़कर मतदान किया है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्व अधिक खबरें

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की