लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेनः जहरीले रसायन से लोगों के आखों में निकलने लगे आंसू और हुईं उल्टियां, खाली कराया गया समुद्री तट

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 12, 2019 16:27 IST

ससेक्स पुलिस का कहना है कहा कि वे इस खतरनाक मामले को देखते हुए लोगों को वर्थिंग तट से निकाला गया है। ट्विटर पर कई लोगों का कहना है कि उन्हें समुद्र के किनारे बने ससेक्स रिज़ॉर्ट से बाहर निकाला गया है। वहीं, कम संख्या में लोगों के गले में खराश और उल्टी के लक्षण होने की शिकायतें मिली हैं।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के एक समुद्र बीच पर खतरनाक घटना सामने आई है, जिसके बाद वर्थिंग तट को खाली कराया गया। जहरीले रासायनिक रिसाव की वजह से आम लोगों के आखों में आंसू और उल्टियां होने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इसके बाद समुद्र तट को खाली कराया गया है। 

ब्रिटेन के एक समुद्र बीच पर खतरनाक घटना सामने आई है, जिसके बाद वर्थिंग तट को खाली कराया गया। दरअसल, जहरीले रासायनिक रिसाव की वजह से आम लोगों के आखों में आंसू और उल्टियां होने की शिकायत पुलिस को मिली थी। इसके बाद समुद्र तट को खाली कराया गया है। 

खबरों के अनुसार, ससेक्स पुलिस का कहना है कहा कि वे इस खतरनाक मामले को देखते हुए लोगों को वर्थिंग तट से निकाला गया है। ट्विटर पर कई लोगों का कहना है कि उन्हें समुद्र के किनारे बने ससेक्स रिज़ॉर्ट से बाहर निकाला गया है। वहीं, कम संख्या में लोगों के गले में खराश और उल्टी के लक्षण होने की शिकायतें मिली हैं।

वर्थिंग तट से दो-मील की दूरी तक लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। यह रोक ग्रैंड एवेन्यू और विंडसर रोड के बीच मरीन परेड के बीच में लगाई गई है। पुलिस ने लोगों को सभी खिड़कियां और दरवाजे बंद करने और क्षेत्र को साफ करने की सलाह दी है।

एक युवक ने ससेक्स पुलिस को ट्विटर पर कहा, "हैलो, हमें संदिग्ध रासायनिक घटना के संबंध में वर्थिंग पियर से निकाला गया है। यह कितना खतरनाक है और हमें किन लक्षणों के बारे में पता होना चाहिए?"

फेसबुक पर एक युवक ने पोस्ट लिखते हुए कहा कि कि कोई भी तट पर नहीं है और मैं समुद्र तट पर हूं, जाहिर है कि रासायनिक फैला है और हमें खुले में जाने की इजाजत नहीं है।

इस घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जैसे ही उन्हें जानकारी मिलेगी वैसे ही लोगों को बताया जाएगा।

टॅग्स :ब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा