World Population Day 2020: विश्व जनसंख्या दिवस आज, ये हैं विश्व के सबसे अधिक और सबसे कम जनसंख्या वाले टॉप 5 देश

By धीरज पाल | Published: July 11, 2020 08:25 AM2020-07-11T08:25:44+5:302020-07-11T08:36:46+5:30

इस साल वर्ल्ड पॉपुलेशन डे का थीम दुनियाभर में महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और अधिकारों की सुरक्षा पर आधारित है। 

World Population Day 2020 top 5 countries with the highest and lowest population in the world | World Population Day 2020: विश्व जनसंख्या दिवस आज, ये हैं विश्व के सबसे अधिक और सबसे कम जनसंख्या वाले टॉप 5 देश

दुनिया में चीन सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है।

Highlightsसाल 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का फैसला किया गया था। हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है।

आज यानि 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day 2020) है। दुनिया भर में जिस तहर से जनसंख्या का विस्फोट हो रहा है, अगर ऐसे ही जनसंख्या में बढ़ोतरी होगी तो एक दिन दुनिया के सामने बहुत बड़ा संकट आ सकता है। ऐसे में दिन-ब-दिन बढ़ती जनसंख्या को रोकने और उसपर नियंत्रण के प्रति जागरुक करने के लिए हर साल 11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day) मनाया जाता है। इस साल वर्ल्ड पॉपुलेशन डे का थीम दुनियाभर में महिलाओं और लड़कियों के स्वास्थ्य और अधिकारों की सुरक्षा पर आधारित है। 

साल 1989 में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा पहली बार विश्व जनसंख्या दिवस मनाने का फैसला किया गया था। लगभग तीन दशकों से इस दिवस को बड़े स्तर पर मनाया जा रहा है।

जानें विश्व जनसंख्या दिवस का इतिहास

यह दिन बढ़ती जनसंख्या से संबंधित समाधान मुद्दों को खोजने की आवश्यकता के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए है। इस दिन को मनाने की प्रेरणा 11 जुलाई, 1987 को "फाइव बिलियन डे" से मिली। यह वह दिन था जब दुनिया की आबादी 5 बिलियन तक पहुंच गई थी। तब से अब तक यह दिन जनसंख्या से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं विश्व के पांच सबसे कम और सबसे अधिक देश की लिस्ट् में कौन-कौन शामिल है। 

विश्व के सबसे अधिक जनसंख्या वाले पांच देश

देश- जनसंख्या
1. चीन -1,439,449,472 
2. भारत- 1,380,270,828
3. अमेरिका- 331,044,624
4. इंडोनेशिया- 273,579,330 
5. पाकिस्तान-  220,955,441

विश्व के सबसे कम जनसंख्या वाले देश

देश- जनसंख्या
वेटिकन सिटी- 801
टोकेलाउ- 1,357
नीयू - 1,626
फ़ॉकलैंड द्वीप- 3,481 
मॉन्टसेराट- 4,992 
(नोट- ये आंकड़े worldometers से लिए गए हैं।)

भारत की जनसंख्या 

भारत में बढ़ती जनसंख्‍या की वजह से देश को लगातार बेरोजगारी, गरीबी, भुखमरी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसा अनुमान है कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ रह पाना मुश्किल होगा। ऐसा अनुमान के मुताबिक भारत में एक मिनट में लगभग 25 बच्‍चे जन्‍म लेते हैं।

जनसंख्‍या के हिसाब से चीन के बाद भारत दूसरे स्‍थान पर है। देश में बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए भारत सरकार परिवार नियोजन के कई कार्यक्रम चला रही है। लेकिन सवाल यह है कि क्या देश के लोग भी सरकार के इस कार्यक्रम में समर्थन दे रहे हैं या नहीं?  

Web Title: World Population Day 2020 top 5 countries with the highest and lowest population in the world

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे