पृथ्वी दिवस: धरती को बचाने के लिए चाहिए 100 अरब डॉलर, वैज्ञानिक ने कहा- केवल दो अमेरिकी कंपनियों का है इतना मूल्य

By भाषा | Published: April 22, 2019 05:23 PM2019-04-22T17:23:27+5:302019-04-22T17:23:27+5:30

पृथ्वी दिवस के अवसर पर अरिजोना स्टेट विश्वविद्यालय के परिस्थितिविज्ञानशास्त्री ग्रेग असनेर ने एक बयान में कहा, ‘‘छठी विनाशलीला हमारे समाज के कंधों पर है, हकीकत में ऐसा है।’’

world earth day 2019 cost to save the planet may cost 100 billion dollar | पृथ्वी दिवस: धरती को बचाने के लिए चाहिए 100 अरब डॉलर, वैज्ञानिक ने कहा- केवल दो अमेरिकी कंपनियों का है इतना मूल्य

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीक के तौर पर किया गया है।

Highlights22 अप्रैल को पूरी दुनिया में पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पृथ्वी का इतिहास खंगालने पर पता चलता है कि अब तब पांच बार बड़े स्तर पर जीवन खत्म हो चुका है

वाशिंगटन, 22 अप्रैल: वैज्ञानिकों के एक समूह के अनुसार पृथ्वी पर फैले जीवन की विपुल मात्रा को बचाने की सालाना लागत 100 अरब डॉलर हो सकती है। इन वैज्ञानिकों ने एक ऐसी नीति का प्रस्ताव किया है जिसके जरिए एक अन्य बड़े पैमाने वाली विनाश लीला को टाला जा सकेगा।

22 अप्रैल को पूरी दुनिया में पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। पृथ्वी दिवस का मक़सद पर्यावरण और पारिस्थितिकी को होने वाले नुकसान के प्रति जागरुकता फैलाना है।

पृथ्वी का इतिहास खंगालने पर पता चलता है कि अब तब पांच बार बड़े स्तर पर जीवन खत्म हो चुका है। वैज्ञानिकों का आकलन है कि समाज को आने वाले दशक में शीघ्रतापूर्वक साथ में आना होगा ताकि मानव निर्मित जैव विविधता आपदा को रोका जा सके।

पृथ्वी दिवस के अवसर पर अरिजोना स्टेट विश्वविद्यालय के परिस्थितिविज्ञानशास्त्री ग्रेग असनेर ने एक बयान में कहा, ‘‘छठी विनाशलीला हमारे समाज के कंधों पर है, हकीकत में ऐसा है।’’

असनेर ऐसे 19 अंतरराष्ट्रीय लेखकों में से एक हैं जिन्होंने इस विपदा का पहिया विपरीत दिशा में घुमाने के लिए नयी विज्ञान नीति का प्रस्ताव किया है।  इस नई नीति को ‘ए ग्लोबल डील फॉर नेचर’ (जीडीएन) कहा जा रहा है। 

इस नीति का लक्ष्य है कि पृथ्वी पर बडे़ स्तर पर जीवन और उसके वैविध्य रूपों की मौजूदगी को बचाना और इसके लिए लागत आंकी गई है 100 अरब सालाना।

असनेर का मानना है कि यह बहुत बड़ी धनराशि नहीं है। अगर केवल 2018 को ध्यान में रखें तो अमेरिका की महज दो सबसे अधिक फायदे में चल रही कंपनियों एप्पल और बर्कशायर हैथवे इस राशि से साम्य रखती हैं।

Web Title: world earth day 2019 cost to save the planet may cost 100 billion dollar

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे