मृत घोषित कर दी गई महिला दफनाने के लिए नहलवाते समय हो गई जिंदा, अस्पताल में हो रहा इलाज

By भाषा | Published: January 9, 2020 07:34 PM2020-01-09T19:34:35+5:302020-01-09T19:34:35+5:30

पाकिस्तानः जब बुधवार को महिला को दफनाने से पहले नहलाया जाने लगा तब वह आश्चर्यजनक रूप से जीवित हो उठी।

woman wrongly declared dead wakes up before funeral in karachi | मृत घोषित कर दी गई महिला दफनाने के लिए नहलवाते समय हो गई जिंदा, अस्पताल में हो रहा इलाज

Demo Pic

कराची के अस्पताल में मृत घोषित कर दी गयी एक पचास वर्षीय महिला के शरीर को दफनाने से पहले नहलाते समय जीवित हो जाने की विचित्र घटना सामने आई है। मीडिया खबरों में गुरुवार को इस घटना की जानकारी दी गई। एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के अनुसार रशीदा बीबी को कराची के अब्बासी शहीद अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर मृत्यु प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया था।

खबर में कहा गया कि जब बुधवार को महिला को दफनाने से पहले नहलाया जाने लगा तब वह आश्चर्यजनक रूप से जीवित हो उठी।

खबर के अनुसार रशीदा की बहू शबाना ने कहा, “उनके (रशीदा) शरीर को मुर्दाघर भेज दिया गया था। हम लोग जब उनके शरीर को दफनाने से पहले नहलाने लगे तब वहां मौजूद एक महिला ने गौर किया कि उनके (रशीदा) हाथ पांव में हरकत हो रही है। हमने तुरंत उनकी नब्ज देखी तो पता चला कि उनकी सांस चल रही थी।”

महिला का अब उसी अस्पताल में उपचार चल रहा है जहां उसे मृत घोषित किया गया था।

Web Title: woman wrongly declared dead wakes up before funeral in karachi

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे