यूट्यूब दफ्तर में गोलीबारी करने वाली महिला की हुई पहचान, जानिए कौन है नसीम अग़दम

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: April 4, 2018 09:54 AM2018-04-04T09:54:02+5:302018-04-04T10:17:21+5:30

अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित यूट्यूब मुख्यालय में एक महिला बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर दी, जिसमें कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। हमले के बाद महिला हमलवार ने खुद को गोली मार ली।

What we know about YouTube shooter Nasim Aghdam | यूट्यूब दफ्तर में गोलीबारी करने वाली महिला की हुई पहचान, जानिए कौन है नसीम अग़दम

यूट्यूब दफ्तर में गोलीबारी करने वाली महिला की हुई पहचान, जानिए कौन है नसीम अग़दम

कैलिफोर्निया, 5 अप्रैल: अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक बंदूकधारी ने जबरदस्त फायरिंग की है। खबर के मुताबिक इस फायरिंग में करीब 4 लोग घायल हो गए हैं। ये फायरिंग कैलिफोर्निया स्थिति यू-ट्यूब मुख्यालय में हुई है।

हमलावर की हुई पुष्टि

वहीं, खबरों के मुताबिक ये धुआंधार फायरिंग एक महिला ने की थी। खास बात ये है कि फायरिंग के बाद खुद महिला शूटर ने अपने को भी गोली मार ली। खबर के मुताबिक इस शूटर की पुष्टि कर ली गई है इसका नाम नसीम अगदम बयाता गया है। जो 38 साल की बताई जा रही है।

खबर के मुताबिक हमलावर एक मास शूटर थी। कहा जा रहा है कि वह यूट्यूब मुख्यालय में पहले से काम करती थी, इतना ही नहीं उसके एक वीडियो को 1 लाख से ज्यादावार देखा गया  था। उसने कई बार अंग्रेजी और फारसी दोनों का उपयोग करके कई पोस्ट भी किए हैं। उसके 'नासीम वंडर 1' यूट्यूब चैनल के 'बारे में' अनुभाग में, उसने खुद को "फारसी अजेरी महिला शाकाहारी बॉडीबिल्डर" कहा था।


कहा जा रहा है घायलों में से एक वह पहले से जानती भी थी। वहीं,  पुलिस हमले की पीछे की सही मंशा जानने के लिए जांच में जुट गई है।  इस हमले में 4 घायलों में एक 36 वर्षीय शख्‍स की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

फिलहाल सभी भारतियों के सुरक्षित होने के खबर  दे दी गई है।  वहीं, सैन ब्रूनो पुलिस चीफ एड बारबेरिनी ने इस फायरिंग के बाद कहा है कि  यू-ट्यूब मुख्यालय में गोलीबारी करने वाली महिला बंदूकधारी बिल्डिंग के अंदर मृत पाई गई है। उन्होंने ने ही इस बात की भी पुष्टि की है कि हमला करने वाली महिला ने खुद को भी गोली मार ली है और वह मृत पाई गई है।

 बारबेरिनी ने बताया कि गोलीबारी के बाद घटनास्थल पर भगदड़ सी मची हुई थी और लोग घबराए हुए थे। शूटिंग की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एंबुलेंस पहुंच गई थीं और पुलिस ने लोगों को इलाके से दूर रहने को कहा। इसके बाद यू-ट्यूब ऑफिस को भी बंद कर दिया गया और लोगों को बाहर निकाला गया।

सीबीएसी न्यूज के मुताबिक घायल युवक को संदिग्ध हमलावर महिला शूटर का प्रेमी बताया जा रहा है।  गोलीबारी में घायल दो महिलाओं में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दूसरी की स्थिति में सुधार हो रहा है। 

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने इस घटना के बाबत ट्वीट कर कहा है कि हमारे विचार और प्रार्थना हर किसी के साथ हैं, मौके पर मौजूद हमारे अभूतपूर्व कानून प्रवर्तन अधिकारियों और प्रथम उत्तरदाताओं को धन्यवाद।

फिलहाल इस गोलीबारी की वजह साफ नहीं हो पाई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां घरेलू विवाद मानकर इसकी जांच कर रही हैं। जांच के बाद ही गोलीबारी की वजह साफ हो पाएगी।

Web Title: What we know about YouTube shooter Nasim Aghdam

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे