'हम भारतीय मित्रों से प्यार करते हैं', इज़राइल ने भारत के प्रति सकारात्मक रूख रखने वाले देशों की सूची साझा करते हुए कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: February 5, 2024 08:29 AM2024-02-05T08:29:19+5:302024-02-05T08:40:22+5:30

इजरायल ने एक बार फिर भारत के प्रति आदर और सम्मान का भाव प्रस्तुत करते हुए उन देशों की लिस्ट साझा की है, जो भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टि रखते हैं।

'We love our Indian friends', Israel says while sharing list of countries with positive attitude towards India | 'हम भारतीय मित्रों से प्यार करते हैं', इज़राइल ने भारत के प्रति सकारात्मक रूख रखने वाले देशों की सूची साझा करते हुए कहा

फाइल फोटो

Highlightsइजरायल ने एक बार फिर भारत के प्रति आदर और सम्मान का भाव प्रस्तुत कियाइजरायल ने उन देशों की लिस्ट साझा की है, जो भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टि रखते हैंभारत के प्रति सकारात्मक नजरिया रखने वाले देशों में इज़रायल 71% के साथ सूची में शीर्ष पर है

नई दिल्ली/तेल अवीव: इजरायल ने एक बार फिर भारत के प्रति आदर और सम्मान का भाव प्रस्तुत करते हुए उन देशों की लिस्ट साझा की है, जो भारत के प्रति सकारात्मक दृष्टि रखते हैं। इजरायल ने 'हम भारत के प्रति आदर से देखते हैं' का बयान देते हुए उन देशों की सूची दी है, जो भारत के बारे में सबसे अच्छी राय रखते हैं।

प्यू रिसर्च सेंटर के अनुसार भारत के प्रति सकारात्मक नजरिया रखने वाले देशों में इज़रायल 71% रैंकिंग के साथ सूची में शीर्ष पर है।

इसके बाद इस सूची में यूनाइटेड किंगडम (66%), केन्या (64%), नाइजीरिया (60%), दक्षिण कोरिया (58%), जापान (55%) हैं। ), ऑस्ट्रेलिया (52%) और इटली (52%) का नाम शामिल है। वहीं पासपोर्ट सूचकांक 2023 में भारत 80वें स्थान पर है।

Web Title: 'We love our Indian friends', Israel says while sharing list of countries with positive attitude towards India

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे