लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: संयुक्त राष्ट्र प्रमुख गुतारेस ने कहा- कोरोना के खिलाफ जंग जीतने के लिए युद्ध स्तर की योजना की जरूरत

By भाषा | Updated: March 27, 2020 05:47 IST

गुतारेस ने कहा, ‘‘वायरस के साथ हमारी लड़ाई चल रही है और हम इसे नहीं जीत पा रहे हैं । संक्रमण के एक लाख मामले होने में तीन महीने का समय लगा । लेकिन उसके बाद 12 दिन में ही एक लाख मामले हो गए । उसके बाद चार दिन में ही एक लाख मामले हो गए । इसके बाद डेढ़ दिन में ही एक लाख मामले हो गए ।’’

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने बृहस्पतिवार को आगाह किया कि विश्व घातक कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई नहीं जीत पा रहा है और इससे मुकाबले के लिए युद्ध स्तर की योजना बनाने की जरूरत है..संयुक्त राष्ट्र महासचिव सऊदी अरब द्वारा कोरोना वायरस पर आयोजित जी20 के वर्चुअल समिट को संबोधित कर रहे थे । सऊदी अरब इस साल जी20 की अध्यक्षता कर रहा है ।

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने बृहस्पतिवार को आगाह किया कि विश्व घातक कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई नहीं जीत पा रहा है और इससे मुकाबले के लिए युद्ध स्तर की योजना बनाने की जरूरत है क्योंकि दिन ब दिन दुनिया में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है ।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव सऊदी अरब द्वारा कोरोना वायरस पर आयोजित जी20 के वर्चुअल समिट को संबोधित कर रहे थे । सऊदी अरब इस साल जी20 की अध्यक्षता कर रहा है ।

गुतारेस ने कहा, ‘‘वायरस के साथ हमारी लड़ाई चल रही है और हम इसे नहीं जीत पा रहे हैं । संक्रमण के एक लाख मामले होने में तीन महीने का समय लगा । लेकिन उसके बाद 12 दिन में ही एक लाख मामले हो गए । उसके बाद चार दिन में ही एक लाख मामले हो गए । इसके बाद डेढ़ दिन में ही एक लाख मामले हो गए ।’’

गुतारेस ने कहा कि जिस दर से संक्रमित लोगों की संख्या बढती जा रही है, ऐसे में युद्ध स्तर की तरह इससे मुकाबला करने की जरूरत है । यूरोपीय संघ और 19 औद्योगिक देशों के समूह के नेताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस वर्चुअल शिखर सम्मेलन में हिस्सा ले रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससंयुक्त राष्ट्रलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वपूर्वी कांगोः 200 लोग मारे गए, कोल्टन खनन स्थल पर भूस्खलन के कारण कई खदानें ढहे, अब भी कीचड़ में फंसे कई, निकाला नहीं जा सका

विश्व26 जनवरी को 2 बड़ी खबर?, आईएस ने पूर्वी कांगो में 25 लोगों को मार डाला और फिलीपीन में हादसा, नौका में 359 लोग, 215 को बचाया और 15 शव बरामद?

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

भारत'Ram Rasayan' Book: रामकथा पर आधारित पुस्तक 'राम रसायन' का मुरारी बापू ने किया विमोचन

विश्वपेंगुइन के संसार पर प्रदूषण से गहराता संकट

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा