व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी- 'यूक्रेन को हथियार देना भारी पड़ेगा'

By शिवेन्द्र कुमार राय | Published: June 21, 2024 03:03 PM2024-06-21T15:03:48+5:302024-06-21T15:05:04+5:30

पुतिन ने कहा कि अगर सियोल कीव को हथियारों की आपूर्ति करने का फैसला करता है तो रूस ऐसे निर्णय लेगा जो दक्षिण कोरिया के वर्तमान नेतृत्व को भारी पड़ेगा।

Vladimir Putin warned South Korea Giving arms to Ukraine war against Russia | व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी- 'यूक्रेन को हथियार देना भारी पड़ेगा'

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)

Highlightsरूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिण कोरिया को चेतावनी दीअगर वह रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को हथियार देता है तो यह एक बड़ी गलती होगीरूस ऐसे निर्णय लेगा जो दक्षिण कोरिया के वर्तमान नेतृत्व को भारी पड़ेगा

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दक्षिण कोरिया को चेतावनी दी है कि अगर वह रूस के खिलाफ युद्ध में यूक्रेन को हथियार देता है तो यह एक बड़ी गलती होगी। पुतिन वियतनाम में बोल रहे थे। इससे पहले पुतिन ने उत्तर कोरिया की यात्रा की थी और किम जोंग उन के साथ एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर किए। समझौते में कहा गया है कि रूस और उत्तर कोरिया हमले की स्थिति में एक दूसरे की मदद करेंगे। 

इसके बाद दक्षिण कोरिया की टिप्पणी आई थी जिसमें यूक्रेन को मदद देने की संभावना की बात कही गई थी। पुतिन ने कहा कि अगर सियोल कीव को हथियारों की आपूर्ति करने का फैसला करता है तो रूस ऐसे निर्णय लेगा जो दक्षिण कोरिया के वर्तमान नेतृत्व को भारी पड़ेगा। पुतिन ने यह भी चेतावनी दी कि अगर अमेरिका और उसके सहयोगी यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति जारी रखते हैं तो रूस उत्तर कोरिया को हथियार देगा। 

उत्तर कोरिया और रूस के बीच हुए समझौते को दक्षिण कोरिया ने अपनी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा बताया था। दक्षिण कोरिया के  राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चांग हो-जिन ने कहा था कि उनका देश यूक्रेन को हथियार समर्थन के मुद्दे पर पुनर्विचार करने की योजना बना रहा है। दक्षिण कोरिया ने अपने देश में रूसी राजदूत जॉर्जी ज़िनोविएव को भी तलब किया और नाराजगी जताई साथ ही कहा कि  मॉस्को प्योंगयांग के साथ सैन्य सहयोग तुरंत बंद कर दे।

बता दें कि उत्तर कोरिया लंबे समय से  मास्को को आर्थिक सहायता और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के बदले में यूक्रेन में युद्ध के लिए बेहद आवश्यक हथियार प्रदान कर रहा है। माना जाता है कि रूस उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम को भी मदद प्रदान कर रहा है। 

पुतिन ने कहा कि रूस उत्तर कोरिया के साथ सैन्य-तकनीकी सहयोग विकसित करने से इंकार नहीं करेगा। पुतिन बुधवार, 19 जून की सुबह उत्तर कोरिया की राजधानी में पहुंचे थे।

Web Title: Vladimir Putin warned South Korea Giving arms to Ukraine war against Russia

विश्व से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे