लाइव न्यूज़ :

Valentine's Day Special: ये है दुनिया का सबसे पुराना वेलेंटाइन डे कार्ड, 200 साल पहले 14 फरवरी को प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को दिया था

By ज्ञानेश चौहान | Updated: February 11, 2020 20:59 IST

लंदन में एक ऐसे कार्ड की खोज की गई है जिसे साल 1818 में बनाया गया था। इस कार्ड को दो दशकों से बड़े ही प्यार से एक एल्बम में छिपाकर रखा गया था। यह कार्ड डाक द्वारा 14 फरवरी साल 1818 को लंदन की मिस एल शेफ़ के नाम भेजा गया था। 

Open in App

इन दिनों दुनियाभर में कपल्स वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर कई कपल्स एक दूसरे को वेलेंटाइन डे विश करने के लिए ग्रीटिंग कार्ड्स भी देते हैं। लेकिन अब हम आपको एक ऐसे कार्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया का सबसे पुराना वेलेंटाइन डे कार्ड है। इस कार्ड को 200 साल पहले हाथों से बनाया गया था।

लंदन में एक ऐसे कार्ड की खोज की गई है जिसे साल 1818 में बनाया गया था। इस कार्ड को दो दशकों से बड़े ही प्यार से एक एल्बम में छिपाकर रखा गया था। यह कार्ड डाक द्वारा 14 फरवरी साल 1818 को लंदन की मिस एल शेफ़ के नाम भेजा गया था।

Valentine

इस 200 साल पुराने कार्ड के कवर पर हाथों से पेंटिग करके सेंटर में हार्ट बना हुआ है। हार्ट के अंदर मिस एल शेफ़ के लिए प्यार भरी दिल की बातें लिखी हैं और इसके चारों तरफ बड़े ही प्यारे तरीके से फूल पत्तियों का घेरा बनाया गया है।

Valentine

इस कार्ड को लंदन की गैविन लिटौर ने पिछले 20 सालों से संरक्षित करके रखा था। उन्होंने यह कार्ड एक नीलामी के दौरान खरीदा था, लेकिन कितने में खरीदा था यह उन्हें याद नहीं है। लिटौर का कहना है कि "यह कार्ड वास्तव में सुंदर है, असाधारण है। मैंने इसे 20 साल पहले नीलामी में खरीदा था। मुझे याद नहीं है कि मैंने इसके लिए कितना भुगतान किया था, लेकिन यह उस समय महंगा था।"

टॅग्स :वैलेंटाइन डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वेलेंटाइन डे' के दिन मिलना एक प्रेमी जोड़े के लिए बन गया मुसीबत, नाबालिग लड़की और नाबालिग लड़के की शादी कराना गांव वालों को पड़ रहा है भारी, कसा गया कानूनी शिकंजा

क्रिकेटहार्दिक पांड्या ने गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा को वैलेंटाइन पर दिया खास तोहफा?, तस्वीरें वायरल, वीडियो 

रिश्ते नातेHappy Valentine's Day 2026 Wishes: 2026 का सफर और तुम्हारा साथ, मेरी दुनिया का सबसे खूबसूरत एहसास; अपने पार्टनर को भेजे प्यार का पैगाम

रिश्ते नातेValentine’s Day 2026: दुनिया में एक अद्भुत शक्ति है सच्चा प्रेम

रिश्ते नातेValentine Week Full List 2026: रोज से लेकर किस डे तक, आज से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक, कैसे मनाएं पार्टनर को....

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल